News

भाजयुमो उत्तर मंडल: सोशल मीडिया सहप्रभारी अमितेश मिश्रा मोंटी मिश्रा को मिला दायित्व

सोशल मीडिया सहप्रभारी के दायित्व के संबंध में स्पष्ट किया गया कि अमितेश मिश्रा को इस बार दायित्व दिया गया है। संगठन द्वारा यह निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव जी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन मा. श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन तथा संभाग एवं जिला प्रभारियों के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर यह घोषणा की गई।

भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष मा. श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मा. श्री वैभव गुप्ता जी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज सोनी जी की अनुशंसा से भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री विश्वजीत ताम्रकार जी द्वारा उत्तर मंडल युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की औपचारिक घोषणा की गई।

इस घोषणा के साथ युवा मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है। नवगठित टीम में युवाओं को जिम्मेदारी देकर संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया है। मंडल स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

वहीं, सोशल मीडिया सहप्रभारी के दायित्व के संबंध में स्पष्ट किया गया कि अमितेश मिश्रा को इस बार दायित्व दिया गया है। संगठन द्वारा यह निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल की यह नई टीम निश्चित रूप से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india