News

भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर पश्चिम के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान एवं परिचय बैठक सम्पन्न

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर पश्चिम द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं परिचयात्मक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आने वाले समय की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर पश्चिम द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं परिचयात्मक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आने वाले समय की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से बिलासपुर जिला शहर के उपाध्यक्ष आदरणीय अजीत सिंह भोगल जी, मंडल अध्यक्ष आदरणीय लक्ष्मी नारायण कश्यप जी, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बड़े भाई वैभव गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके साथ ही पश्चिम मंडल के द्वितीय महामंत्री श्री विजय यादव जी, श्री संजय अग्रवाल जी, वार्ड पार्षद आदरणीय नितिन पटेल जी, भाजपा मंडल मंत्री बड़े भाई भानु श्रीवास जी एवं स्वेता पांडेय जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष बड़े भाई अमर सिंह राजपूत जी, महामंत्री मोनू मिश्रा जी, उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव जी व किशन यादव जी सहित समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा से ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india