News

झाड़फूंक के नाम पर ढोंगी बाबा ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने प्रयागराज के आरोपी को किया गिरफ्तार जानिए पूरा मामला

गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झाड़फूंक के बहाने लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने वाले एक ढोंगी बाबा द्वारा 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया।

AMBIKAPUR NEWS. गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झाड़फूंक के बहाने लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने वाले एक ढोंगी बाबा द्वारा 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

समस्याएं दूर करने का झांसा देकर पहुंचा था कॉलोनी

पीड़िता के अनुसार, 14 जून की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक व्यक्ति उनकी कॉलोनी में पहुंचा। उसने खुद को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया और लोगों की समस्याएं दूर करने व झाड़फूंक करने का दावा करने लगा। आरोपी ने युवती को झाड़फूंक के जरिए अच्छा रिश्ता आने और नौकरी लगने का झांसा दिया, जिसके बाद उसने युवती को नहाकर आने के लिए कहा और झाड़फूंक की प्रक्रिया शुरू कर दी।

मां और बहन को चालाकी से हटाया दूर

झाड़फूंक के बहाने आरोपी ने बड़ी चालाकी से युवती के परिजनों को वहां से हटा दिया। उसने युवती की मां को एक मुट्ठी चावल देकर पास के हनुमान मंदिर भेजा और वहां 151 चावल के दाने चढ़ाने को कहा। वहीं, युवती की बहन को भी कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती को कथित रूप से सम्मोहित कर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

सुभाषनगर क्षेत्र से धराया आरोपी, सामान बरामद

घटना की शिकायत मिलते ही गांधीनगर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने बस स्टैंड, विभिन्न कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की। इसी दौरान पुलिस को सुभाषनगर क्षेत्र में एक संदिग्ध हुलिए का युवक मिला, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अमित कुमार गोस्वामी (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक झोला भी बरामद किया है, जिसमें कई प्रकार के पाउडर और झाड़फूंक में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान रखा हुआ था।

रिश्तेदार के घर ठहरकर करता था ठगी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमित कुमार गोस्वामी यहां अपने एक रिश्तेदार मनोज के घर पर ठहरा हुआ था। वह झाड़फूंक के बहाने सीधे-साधे लोगों से पैसे ऐंठने और ठगी करने का काम करता था। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india