छत्तीसगढ़

Murder News: गरीबी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म, प्रसव पीड़ा में पेनकिलर देकर मां-बच्चे को मार डाला

पीड़िता अपने परिवार के साथ आरोपी के घर में किराए पर रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। आरोपी सुनील ने इसी गरीबी का फायदा उठाकर युवती को पैसों का लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में घर से निकालने और बदनामी की धमकी देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे युवती गर्भवती हो गई।

BALOD NEWS. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र से एक रूह कपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 59 वर्षीय मकान मालिक की हवस और उसके बाद की गई घातक लापरवाही ने 22 साल की एक युवती और उसके होने वाले बच्चे की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी सुनील घरडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:Crime News:चालू ट्रांसफार्मर से कीमती पुर्जे पार, अंधेरे में डूबा खेत; पुलिस गश्त पर उठे सवाल

मदद के नाम पर शोषण और ब्लैकमेलिंग

​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ आरोपी के घर में किराए पर रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। आरोपी सुनील ने इसी गरीबी का फायदा उठाकर युवती को पैसों का लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में घर से निकालने और बदनामी की धमकी देकर वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जिससे युवती गर्भवती हो गई।

यूट्यूब पर ढूंढता रहा ‘समाधान’, डॉक्टर के पास जाने से डरा

​युवती ने जब अपनी मां को 4 महीने की गर्भावस्था के बारे में बताया, तो आरोपी ने ‘मामला सुलझाने’ का आश्वासन देकर उन्हें पुलिस के पास जाने से रोक दिया। कानूनी कार्रवाई के डर से आरोपी युवती को किसी डॉक्टर के पास नहीं ले गया। वह खुद ही यूट्यूब पर गर्भ गिराने के वीडियो देखकर तरीके खोजता रहा।

अंधेरे कमरे में तड़प-तड़प कर हुई मौत

​बीती 9 मार्च को जब युवती को 9वें महीने में प्रसव पीड़ा (Labor Pain) शुरू हुई, तो आरोपी ने अस्पताल ले जाने के बजाय मेडिकल स्टोर से लाकर उसे भारी मात्रा में पेनकिलर (दर्द निवारक दवाइयां) खिला दीं। इन दवाइयों के गलत प्रभाव और प्रसव के दौरान हुई जटिलताओं के कारण 15 मिनट के भीतर ही युवती और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:CG High Court:रेलवे बॉक्सिंग रिंग में शराब पार्टी: हाई कोर्ट की सख्ती के बाद 12 रेल कर्मियों पर गिरी गाज, वेतन में कटौती और चार्जशीट जारी

डिजिटल सबूतों ने खोला राज

​आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन युवती के फूले हुए पेट को देखकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को संदेह हुआ। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो आरोपी ने पहले गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि, जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया, तो उसकी यूट्यूब सर्च हिस्ट्री में ‘गर्भ गिराने के तरीके’ से जुड़े सैकड़ों वीडियो मिले। डीएनए जांच की बात सुनते ही आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई:

बालोद पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार घरडे के खिलाफ BNS की धारा 90, 91, 105 और 238 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india