छत्तीसगढ़

Political News: मंच से मंत्री का ‘मजाक’ या सियासी इशारा? कलेक्टर की लोकप्रियता का जिक्र कर अमर अग्रवाल की सीट पर तंज, गरमाई राजनीति

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। मंच संबोधन के दौरान नेताम ने मंचस्थ नेताओं और अधिकारियों का जिक्र करते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की लोकप्रियता की तारीफ की। इसी बीच उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “कलेक्टर संजय अग्रवाल आए हैं, कहीं ऐसा तो नहीं कि अमर जी की सीट खतरे में पड़ जाए।”

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई जब कृषि मंत्री रामविचार नेताम के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया। कोटा ब्लॉक के जोगीपुर में शनिवार को गौ अभ्यारण्य के शिलान्यास और गौधाम योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मंच से कही गई उनकी टिप्पणी ने माहौल को अचानक बदल दिया।

ये भी पढ़ें: Viral Video: दुर्ग पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप: भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से पीटा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। मंच संबोधन के दौरान नेताम ने मंचस्थ नेताओं और अधिकारियों का जिक्र करते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल की लोकप्रियता की तारीफ की। इसी बीच उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “कलेक्टर संजय अग्रवाल आए हैं, कहीं ऐसा तो नहीं कि अमर जी की सीट खतरे में पड़ जाए।”
मंत्री के इस बयान के बाद मंच और सभा स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल मच गई और लोगों के बीच ठहाके भी सुनाई दिए। इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में ही कलेक्टर की ओर इशारा करते हुए कहा, “ऐसा तो नहीं है न… उसी हिसाब से काम भी कीजिए संजय जी।”
दरअसल, कुछ समय पहले एक कार्यक्रम के दौरान कुर्सी को लेकर शहर विधायक अमर अग्रवाल और कलेक्टर के बीच नाराजगी की चर्चा भी सामने आई थी। बताया गया था कि उस कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था को लेकर विधायक अमर अग्रवाल नाराज नजर आए थे। हालांकि बाद में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्थिति संभाल ली थी। ऐसे में नेताम के ताजा बयान को उसी घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
इधर, राज्य की राजनीति में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की चर्चाएं पहले से ही चल रही हैं। ऐसे माहौल में कृषि मंत्री की टिप्पणी ने राजनीतिक अटकलों को और हवा दे दी है। कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों के बीच भी यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह सिर्फ मंच से किया गया मजाक था या फिर इसके पीछे कोई सियासी संकेत छिपा है।

ये भी पढ़ें: Crime News:गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय की बेदम पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल मंत्री के बयान को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह टिप्पणी केवल हल्का-फुल्का मजाक थी या फिर आने वाले समय की किसी राजनीतिक हलचल का संकेत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india