Accident News: फ्रिज ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला
रविवार रात जब पूरा इलाका सो रहा था, तभी अचानक जया अग्रवाल के घर से एक जोरदार धमाके की आवाज आई। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते घर की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के वक्त महिला घर में अकेली थी, जिसके कारण उन्हें बाहर निकलने का अवसर ही नहीं मिल पाया और वे आग की चपेट में आ गईं।

BILASPUR NEWS. जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंगियाडीह में रविवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ स्थित साईं मंदिर के पीछे एक मकान में रखे फ्रिज में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में घर के भीतर अकेली मौजूद 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला जया अग्रवाल की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
धमाके से दहला इलाका, बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
जानकारी के अनुसार, रविवार रात जब पूरा इलाका सो रहा था, तभी अचानक जया अग्रवाल के घर से एक जोरदार धमाके की आवाज आई। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते घर की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के वक्त महिला घर में अकेली थी, जिसके कारण उन्हें बाहर निकलने का अवसर ही नहीं मिल पाया और वे आग की चपेट में आ गईं।
कुछ दिनों पहले ही हुई थी भाई की मौत
मृतका जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि उनके भाई की कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु में इलाज के दौरान मौत हुई थी और परिवार के अन्य सदस्य अभी उनके अंतिम क्रियाकर्म में व्यस्त थे। इसी बीच यह दूसरा बड़ा हादसा हो गया।
ये भी पढ़ें:Viral Video: दुर्ग पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप: भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से पीटा
दमकल और पुलिस ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल और स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद सरकंडा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि तलाशी के दौरान बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।







