छत्तीसगढ़

Fraud News: रेलवे नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी: मां-बेटी ने भेजा फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, 5 साल तक बनाते रहे शिकार

पीड़ित एन. वेंकट सूर्यप्रताप को अगस्त 2020 में एक महिला ने फोन कर ‘राजनीतिक कोटे’ से रेलवे में नौकरी दिलाने का दावा किया। शुरुआत में 4 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, लेकिन बाद में अलग-अलग किस्तों और बहानों के जरिए रकम बढ़ाकर कुल 15 लाख रुपये तक वसूल ली गई।

BILASPUR NEWS. तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विशाखापत्तनम की एक मां-बेटी ने रिटायर्ड कर्मचारी को बेटे की नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए रेल मंत्रालय के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र तक भेज दिया और करीब 5 साल तक बहाने बनाकर रकम ऐंठते रहे।

ये भी पढ़ें: Crime News: ऑटो में ‘सहेलियों’ ने साफ किया हाथ: शादी से लौट रही महिला के बैग से 4 तोला सोना पार

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित एन. वेंकट सूर्यप्रताप को अगस्त 2020 में एक महिला ने फोन कर ‘राजनीतिक कोटे’ से रेलवे में नौकरी दिलाने का दावा किया। शुरुआत में 4 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, लेकिन बाद में अलग-अलग किस्तों और बहानों के जरिए रकम बढ़ाकर कुल 15 लाख रुपये तक वसूल ली गई।
आरोपियों ने जून 2024 में फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर भेजकर पीड़ित का भरोसा और मजबूत किया। इसके बाद भी पैसे की मांग जारी रही। पीड़ित ने 18 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए यूपीआई और बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की।

ये भी पढ़ें: Fraud News: 3 महीने में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

जब लंबे समय तक नौकरी नहीं लगी और बहाने जारी रहे, तब जाकर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india