छत्तीसगढ़

Crime News: शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे नकाबपोश, युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला

घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। पीड़ित विनय कुमार साहू (30 वर्ष) अपने घर पर मौजूद था, तभी बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया। हमलावरों ने खुद को शादी का कार्ड देने वाला बताकर दरवाजा खुलवाया।

BILASPUR NEWS. शहर के मोपका क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बंजारीपारा में रहने वाले एक युवक के घर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है।

शादी का कार्ड देने के बहाने आए थे हमलावर

​घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। पीड़ित विनय कुमार साहू (30 वर्ष) अपने घर पर मौजूद था, तभी बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया। हमलावरों ने खुद को शादी का कार्ड देने वाला बताकर दरवाजा खुलवाया। विनय को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि बाहर खड़े लोग उस पर हमला करने की नीयत से आए हैं।

दरवाजा खुलते ही किया हमला

​जैसे ही विनय ने दरवाजा खोला, लाल, पीले और सफेद रंग के नकाब पहने तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। इनमें से सफेद नकाब पहने आरोपी ने तुरंत धारदार चाकू से विनय पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से घबराकर विनय ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे घबराकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

लूटपाट की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

​लहूलुहान हालत में विनय ने अपने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उसे तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी लूटपाट के इरादे से घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने हमला कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india