News

वार्ड 43 में नशे के अवैध कारोबार और गुंडागर्दी के खिलाफ पार्षद ने खोला मोर्चा

बिलासपुर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 43 (बंशीलाल धृतलहरे नगर, बुटापारा) में बढ़ते अवैध नशाखोरी और असामाजिक तत्वों के आतंक के खिलाफ स्थानीय पार्षद सूर्यकिशोर राज (सूरज) ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्षद ने पुलिस महानिरीक्षक (IG), बिलासपुर रेंज को पत्र लिखकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में बिक रही अवैध शराब और गांजा पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बिलासपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 43 (बंशीलाल धृतलहरे नगर, बुटापारा) में बढ़ते अवैध नशाखोरी और असामाजिक तत्वों के आतंक के खिलाफ स्थानीय पार्षद सूर्यकिशोर राज (सूरज) ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्षद ने पुलिस महानिरीक्षक (IG), बिलासपुर रेंज को पत्र लिखकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में बिक रही अवैध शराब और गांजा पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

​नशे की गिरफ्त में बच्चे और महिलाएं, बढ़ा अपराध
​पार्षद ने अपने पत्र में चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि वार्ड में अवैध नशे की बिक्री के कारण कम उम्र के बच्चे और महिलाएं इसका शिकार हो रहे हैं। न केवल नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, बल्कि शराबखोरी के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ये तत्व आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और राहगीरों से लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल खराब हो गया है।

​इन प्रमुख स्थानों पर जमावड़ा
​शिकायती पत्र में उन प्रमुख स्थानों को भी चिन्हित किया गया है जहाँ असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है:

 

​बुटापारा: मुख्य सड़क किनारे, एनीकट, महरापारा, स्कूल और खेल मैदान।
​दोमुहानी: उप स्वास्थ्य केंद्र, नहर किनारे, स्कूल मैदान और कर्रा ब्रिज के पास।
​बरखदान मोहल्ला: चेक डेम, देवरीखुर्द सब्जी मार्केट, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सामुदायिक भवन के पास।
​विजयनगर: स्कूल के पीछे, देवरीखुर्द गली नंबर 7 व 8 (शम्भू दुकान के पास) और अटल आवास।
​प्रशासन को दी गई चेतावनी
पार्षद सूर्यकिशोर राज ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन इन चिन्हित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाए और अवैध शराब-गांजा बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करे। इस पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक (SP) बिलासपुर, जिला आबकारी अधिकारी और तोरवा थाना प्रभारी को भी भेजी गई है ताकि संयुक्त रूप से कार्रवाई कर वार्ड को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india