धर्म आध्यात्म

आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। जानिए आज मेष से मीन तक सभी राशियों का सटीक राशिफल और उपाय।

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: आज 29 अप्रैल 2025 का दिन विशेष ज्योतिषीय संयोग लेकर आया है। चंद्रमा आज वृषभ राशि में दिनभर उच्च का रहेगा और गुरु के साथ गजकेसरी योग बनाएगा। साथ ही गौरी योग भी बन रहा है, जो वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाला है। जानिए आज मेष से मीन तक सभी राशियों का सटीक राशिफल और उपाय।

मेष राशि (Aries) – संयम से मिलेगी सफलता

आज मेष राशि के जातकों को काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन धैर्य और संयम से बड़ी सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें वरना संबंधों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 86%

उपाय: हनुमानजी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर लेप करें।

वृषभ राशि (Taurus) – सकारात्मकता से मिलेगा लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स और वस्त्र कारोबारियों को मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 88%

उपाय: शिवजी का दूध से अभिषेक करें।

मिथुन राशि (Gemini) – सोच-समझकर लें निर्णय

मिथुन राशि के जातकों को आज खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी योग्यता से लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, सावधानी जरूरी है।

भाग्य प्रतिशत: 78%

उपाय: हनुमानजी को तुलसी की माला अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer) – योजना से होगा फायदा

कर्क राशि के लोगों को आज योजनाबद्ध ढंग से काम करने पर सफलता मिलेगी। निवेश में लाभ संभव है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

भाग्य प्रतिशत: 85%

उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

सिंह राशि (Leo) – सहकर्मियों से बनाकर रखें तालमेल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज निवेश के अच्छे अवसर आएंगे। शिक्षा और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल जरूरी है, नहीं तो नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्य प्रतिशत: 87%

उपाय: विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo) – आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता

कन्या राशि के जातकों को आज आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी और नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं। शिक्षा प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन संभव है।

भाग्य प्रतिशत: 89%

उपाय: हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

तुला राशि (Libra) – मेहनत से मिलेगा पुरस्कार

तुला राशि के जातकों को आज परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पुराने मित्र या संबंधी आपकी मदद कर सकते हैं।

भाग्य प्रतिशत: 83%

उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – गजकेसरी योग से मिलेगा लाभ

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। घर-परिवार में स्नेह और सामंजस्य बना रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 88%

उपाय: हनुमानजी की सिंदूर से पूजा करें।

धनु राशि (Sagittarius) – बैंकिंग कार्यों में मिलेगी सफलता

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। बैंकिंग से जुड़े कामों में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में भी सामंजस्य रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 83%

उपाय: गुरु मंत्र “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः” का जाप करें।

मकर राशि (Capricorn) – नए अवसर मिलेंगे

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 72%

उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) – सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि

कुंभ राशि के जातकों को आज आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियाँ मिलेंगी। परिवार और मित्रों का सहयोग बना रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 85%

उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि (Pisces) – अप्रत्याशित लाभ मिलेगा

मीन राशि के जातकों को आज अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के संकेत हैं।

भाग्य प्रतिशत: 86%

उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *