Aaj ka Rashifal 31 July 2026: कन्या और मकर राशि वालो का दिन रहेगा शुभ, जानें अन्य सभी 12 राशियों का राशिफल।
31 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य और भाग्य का हाल। धनिष्ठा नक्षत्र और शाम को बनने वाली चंद्र-राहु युति का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल।

Aaj ka Rashifal 31 July 2026: आज का दिन धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से दिन के पहले भाग में अधिकांश राशियों के लिए प्रगति, लाभ और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। हालांकि शाम करीब 7:30 बजे चंद्रमा और राहु की युति बनने से मानसिक अस्थिरता, भ्रम, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति बन सकती है। इसलिए नौकरी, कारोबार, निवेश और पारिवारिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य दोपहर या शाम से पहले ही पूरे करना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन लाभ और सामाजिक संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। दोपहर तक रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं और किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत लाभदायक साबित हो सकती है। करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में धार्मिक माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
उपाय: केसर का तिलक लगाकर “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
वृष राशि
करियर और कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत या महत्वपूर्ण मीटिंग दोपहर से पहले कर लें। आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी। शाम के बाद किसी बड़े आर्थिक या पेशेवर निर्णय से बचें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
शुभ रंग: मल्टीकलर
शुभ अंक: 2
उपाय: कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि
भाग्य का साथ मिलने से आज कई कार्य आसानी से पूरे होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ देगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। शाम के बाद मन को शांत रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
उपाय: किन्नरों को यथाशक्ति दान करें।
कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव या चुनौतियां सामने आ सकती हैं। जरूरी दस्तावेजों और लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार और रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। शाम के बाद भावनात्मक निर्णय लेने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
उपाय: पानी का अनावश्यक व्यर्थ उपयोग न करें।
सिंह राशि
जीवनसाथी और साझेदारी से जुड़े मामलों में दिन का पहला भाग बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और व्यापारिक साझेदारी में लाभ मिल सकता है। शाम के बाद किसी विवाद या भावनात्मक बहस से दूरी बनाए रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
उपाय: गायत्री मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें।
कन्या राशि
नौकरी और कार्यक्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले पूरे कर लें। विरोधियों से सावधान रहें लेकिन अपने काम पर पूरा ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। शाम के बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
उपाय: भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
तुला राशि
प्रेम संबंध, संतान और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शाम के बाद किसी बड़े भावनात्मक फैसले से बचना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
उपाय: माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
वृश्चिक राशि
घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति या वाहन से जुड़े कार्य दोपहर तक पूरे करना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शाम के बाद जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
उपाय: हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि
भाई-बहनों और करीबी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। छोटी यात्रा या जरूरी बातचीत दिन में पूरी कर लें। शाम के बाद धन संबंधी निर्णय टालें और अनावश्यक विवाद से दूर रहें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3
उपाय: गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करें।
मकर राशि
आर्थिक मामलों में दिन का पहला भाग लाभदायक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। निवेश और पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर तक लेना उचित रहेगा। शाम के बाद खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 4
उपाय: पक्षियों और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि
आज आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। जरूरी मीटिंग, इंटरव्यू या नई शुरुआत दोपहर से पहले करें। शाम के बाद मानसिक तनाव या भ्रम से बचने के लिए शांत रहें और पर्याप्त आराम करें।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 11
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जप करें।
मीन राशि
आत्मचिंतन और भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। विदेश, शिक्षा या कानूनी मामलों में प्रगति मिल सकती है। शाम के बाद बड़े खर्च या निवेश से बचें और मानसिक शांति बनाए रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
उपाय: हल्दी या केसर मिले जल से स्नान करें।







