छत्तीसगढ़

Bilaspur News: खेलते समय मासूम भाई-बहन डूबे तालाब में, बहन की मौत भाई की हालत गंभीर

घर में खेलते-खेलते दो मासूम बच्चे कब तालाब पहुंच गए पता ही नहीं चला। मासूम बच्चों में बहन 6 साल की बबीता और 4 साल का भाई अनोखा साहू तालाब के पास पहुंचे। वे वहां भी खेल रहे थे लेकिन दोनों का पैर फिसल गया और वे तालाब में गिर गए। तालाब में गिरने से दोनों ही डूबने लगे।

BILASPUR NEWS. घर में खेलते-खेलते दो मासूम बच्चे कब तालाब पहुंच गए पता ही नहीं चला। मासूम बच्चों में बहन 6 साल की बबीता और 4 साल का भाई अनोखा साहू तालाब के पास पहुंचे। वे वहां भी खेल रहे थे लेकिन दोनों का पैर फिसल गया और वे तालाब में गिर गए। तालाब में गिरने से दोनों ही डूबने लगे। आसपास के लोगों ने बच्चों को डूबता हुआ देखकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। तालाब से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। फिर अस्पताल लेकर गए। जहां बच्ची को मृत बताया व भाई का उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः10000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी सुल्तान सिंह बंजार

बता दें, मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बछेरा पारा निवासी विकास साहू वहां अपने परिवार के साथ रहता है। वह मनिहारी का फेरी लगाकर बेचने का कार्य करता है। रविवार को भी विकास अपने काम पर चला गया था। इस दौरान उसके घर में बच्चे अपनी मां के साथ थे। मां घर के काम करने लगी थी।

ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या: अवैध संबंध का खुलासा होते ही रची गई साजिश, शराब पिलाकर गला घोंटा और खेत में छिपाई लाश

तभी बच्चे घर पर ही खेल रहे थे। इसके बाद दोनों घर से बाहर खेलते रहे। खेलते-खेलते बच्चे कब घर के पास के तालाब पहुंच गए किसी को पता भी नहीं चला। बच्चे तालाब के किनारे खड़े थे और खेल ही रहे थे कि तभी बच्चों का पैर फिसल गया और वे तालाब में गिर गए। फिर पानी में डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ेंःआज का राशिफल: 21 अप्रैल 2025 — वसुमति योग का प्रभाव, वृषभ, धनु और कुंभ राशि को होगा विशेष लाभ

पहले बेटे अनोखे को बाहर निकाला गया। जबकि बबीता बहुत गहराई में चली गई थी इसलिए उसे ढूंढने में काफी परेशानी हुई। काफी देर बाद बबीता दिखी फिर उसे बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर बबीता की मौत हो गई थी। वहीं अनोखा साहू की हालत काफी नाजूक बताई जा रही है। उसका उपचार सिम्स के आईसीयू में चल रहा है। उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *