भारतधर्म आध्यात्म

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2025 — वसुमति योग का प्रभाव, वृषभ, धनु और कुंभ राशि को होगा विशेष लाभ

चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र और बुध की स्थिति से वसुमति योग का निर्माण हो रहा है। यह योग धन लाभ और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और आज के लिए ज्योतिषीय उपाय।

Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। खासकर वृषभ, धनु और कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ और सफलता के योग मिल रहे हैं। आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा और मंगल के साथ समसप्तक योग बनाएगा। इसके अलावा चंद्रमा से तीसरे भाव में शुक्र और बुध की युति वसुमति योग बना रही है, जिससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। आइए जानें आज का राशिफल —


मेष राशिवाणी पर नियंत्रण रखें, व्यवहारिकता से मिलेगा लाभ
आज के दिन मेष राशि वालों को बोलचाल में संयम बरतना चाहिए। गैरजरूरी बातों से विवाद हो सकता है। व्यवसाय में यदि आप व्यावहारिक ढंग से निर्णय लेंगे तो लाभ मिलने की संभावना है। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी लेकिन शाम होते-होते किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। पुराना उधार भी वापस मिलने के योग हैं।
भाग्यफल: 61%
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।


वृषभ राशिमेहनत रंग लाएगी, आर्थिक लाभ के योग
वृषभ राशि के लिए आज का दिन फलदायी रहेगा। लंबे समय से चल रहे किसी कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कुछ लोग आपकी तरक्की से ईर्ष्या कर सकते हैं, सावधान रहें। व्यवसाय में थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद अच्छा मुनाफा मिलेगा।
भाग्यफल: 88%
उपाय: चींटियों को आटा डालें।


मिथुन राशिस्वयं पर भरोसा रखें, रणनीति से बनेंगे काम
मिथुन राशि वालों के लिए दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। योजनाएं बाधित हो सकती हैं, लेकिन सही योजना और आत्मविश्वास से कार्य पूरे होंगे। दूसरों के भरोसे न रहें, खुद ही निर्णय लें।
भाग्यफल: 73%
उपाय: गरीबों को कपड़े और भोजन दान करें।


कर्क राशिस्वास्थ्य में गिरावट, जिम्मेदारियों का दबाव
कर्क राशि के जातकों को आज थकावट महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा, लेकिन जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट पाएंगे। पैसों की आवक होगी, परन्तु खर्च ज्यादा होने से बचत नहीं हो पाएगी।
भाग्यफल: 64%
उपाय: पहली रोटी गाय को दें।


सिंह राशिभावनाओं में बहने से बचें, सोच-समझकर लें फैसले
आज का दिन सिंह राशि के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा और परिवार में मतभेद हो सकते हैं। भावनाओं के प्रवाह में आकर कोई निर्णय न लें।
भाग्यफल: 71%
उपाय: जरूरतमंद को चावल का दान करें।


कन्या राशिकड़ी मेहनत से मिलेगी सफलता
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार लाभ प्राप्त होगा। मशीनरी या अन्य संसाधनों में निवेश कर सकते हैं।
भाग्यफल: 82%
उपाय: तुलसी को जल दें और दीपक जलाएं।


तुला राशिविरोधियों से सतर्क रहें, शांतिपूर्वक करें कार्य
आज तुला राशि के लोग किसी की बातों में न आएं और सतर्कता से कार्य करें। आपके विरोधी आपकी गलती का इंतजार कर रहे हैं। आर्थिक मामलों में टकराव संभव है, आज केवल आश्वासन मिल सकते हैं।
भाग्यफल: 64%
उपाय: सफेद रेशमी वस्त्र का दान करें।


वृश्चिक राशिधैर्य से बने रहेंगे मजबूत
वृश्चिक राशि के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। छोटी बातों पर गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में भी संयम से काम लें, यही आपकी शक्ति है।
भाग्यफल: 67%
उपाय: संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ करें।


धनु राशिआय के नए स्रोत बनेंगे, खुशियां आएंगी
धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक रूप से लाभ होगा। दिन के पहले भाग में धन लाभ के अच्छे योग हैं। निवेश से भी फायदा मिल सकता है। महिलाएं बेवजह की बातों में ध्यान न दें।
भाग्यफल: 89%
उपाय: सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।


मकर राशिदूसरों की सलाह से बचें, खुद पर भरोसा रखें
मकर राशि वालों को आज सलाह देने वाले बहुत मिलेंगे, लेकिन विवेक से निर्णय लें। प्रतियोगिता का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यदि अपने तरीके से काम करेंगे तो लाभ होगा।
भाग्यफल: 78%
उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।


कुंभ राशिधन लाभ के प्रबल योग, दिन रहेगा उत्तम
कुंभ राशि के लिए दिन बहुत शुभ है। कारोबार में लाभ होगा और आय के कई स्रोत बनेंगे। आलस्य से बचें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यफल: 90%
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।


मीन राशिसावधानी रखें, जल्दबाज़ी से बचें
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। योजनाओं में बाधा आ सकती है और मन नकारात्मकता से घिर सकता है। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है।
भाग्यफल: 65%
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *