Breaking News: भूपेश बघेल बनाए गए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में बदलाव के लिए दिल्ली में बैठक आयोजित की। इस बैठक में अलग-अलग राज्यों के प्रभारियों के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव में भी बदलाव किया है।

BREAKING NEWS DELHI. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बदलाव किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। इसके अलावा उन्हें पंजाब का भी प्रभारी बना दिया है। इससे कांग्रेस पार्टी में भूपेश बघेल के समर्थकों में उत्साह है।
बता दें, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में बदलाव के लिए दिल्ली में बैठक आयोजित की। इस बैठक में अलग-अलग राज्यों के प्रभारियों के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव में भी बदलाव किया है। इस बार कांग्रेस महासचिव छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया गया है। भूपेश बघेल को कांग्रेस कमेटी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेश बघेल फिलहाल दिल्ली में ही उपस्थित है।
छत्तीसगढ़ में भी बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव हो सकता है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा भी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश की कमान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को बनाए जाने की बात चल रही है। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। जल्द ही इस विषय में भी जानकारी हो जाएगी।