CM vishnudev sai : मुख्यमंत्री ने किया 2025 शासकीय कैलेंडर का विमोचन, प्रदेश का रजत जयंती वर्ष का है यह कैलेंडर

CM VISHNUDEV SAI. प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर रजत जयंती वर्ष का कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के कवर पेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो के साथ सुशासन से समृद्धि की ओर के मूलमंत्र को दर्शाया है। छत्तीसगढ़ शासन के वार्षिक कैलेंडर में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दिखा गया है।
ये भी पढ़ेंःTrain Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें 16 से 19 तक रहेंगी 9 ट्रेनें रद, जानिए वजह
बता दें, प्रदेश की स्थापना को वर्ष 2025 की नवंबर में 25 वर्ष यानी की रजत जयंती वर्ष पूरा हो जाएगा। ऐसे में इस वर्ष को काफी खास व यादगार बनाने प्रदेश सरकार ने वार्षिक कैलेंडर को भी खास बनाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि सुशासन से समृद्धि के मूलमंत्र पर आधारित यह कैलेंडर हमारे शासन की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों का प्रतीक है। इसमें हमने राज्य के जनकल्याणकारी योजनाओं को समाहित किया है, जो छत्तीसगढ़ को समृद्धि और विकास के नए आयामों तक ले जाएगी। उन्होंने मकर संक्रांति के पर्व की शुभकामनाएं भी देते हुए कहा कि यह साल हमारे प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली का स्वर्णिम वर्ष होगा। विमोचन के अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत उपस्थित थे।
QR कोड से सुन सकते हैं सीएम का संदेश
रजत जयंती वर्ष 2025 के कैलेंडर में कई नए फीचर को शामिल किया गया है। खास और आकर्षक बनाने के लिए क्यूआर कोड भी कैलेंडर का दिया है। क्यूआर कोड को स्कैन करते हुए सीएम का संदेश प्रदेशवासी सुन सकेंगे। वहीं प्रदेश की जनहितकारी योजनाओं को भी जाना जा सकेगा।
ये भी पढ़ेंःBNI VYAPAR MELA:व्यापार व उद्योग मेला बना दर्शको मे लोकप्रियता का माइलस्टोन
12 माह की अलग-अलग तस्वीर
इस शासकीय कैलेंडर में खास तौर पर सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सरकार के जनहितकारी कार्यों को दर्शाया गया है। जनवरी में रामलला के दर्शन और काशी की निःशुल्क यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं की तस्वीर, फरवरी में कुंभ मेले का दृश्य वहीं इसी तरह से अलग-अलग माह में खास योजनाओं को दिखाया जा रहा है।