छत्तीसगढ़

Crime News: सरगुजा में शर्मनाक वारदात: 14 साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उपसरपंच के पति ने की दरिंदगी

कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली पीड़िता उपसरपंच के घर सुबह-शाम खाना बनाने और काम करने जाती थी। गत 20 जुलाई की शाम जब वह उपसरपंच के घर रसोई में काम कर रही थी, उसी दौरान उपसरपंच का पति तरुण जायसवाल वहां पहुंचा।

AMBIKAPUR NEWS. कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में उपसरपंच के पति द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का संगीन मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अश्लील वीडियो दिखाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर के चोपड़ापारा इलाके से हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: Crime News: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने बेटी को समाज प्रमुखों को सौंपा: गोंडवाना नेता और जीजा ने किया गैंगरेप, जबरन गर्भपात कराने की कोशिश, दोनों गिरफ्तार

घर में अकेली पाकर की दरिंदगी
जानकारी के अनुसार, कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली पीड़िता उपसरपंच के घर सुबह-शाम खाना बनाने और काम करने जाती थी। गत 20 जुलाई की शाम जब वह उपसरपंच के घर रसोई में काम कर रही थी, उसी दौरान उपसरपंच का पति तरुण जायसवाल वहां पहुंचा। आरोपी पीड़िता को जबरन कमरे में ले गया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया। घटना के वक्त आरोपी घर पर अकेला था।
बड़ी बहन को बाहर से ही लौटाया
रात करीब 10 बजे जब नाबालिग घर नहीं लौटी, तो उसकी बड़ी बहन उसे बुलाने पहुंची। आरोपी ने बाहर से ही यह कहकर उसे लौटा दिया कि खाना अभी नहीं बना है। बाद में रात 11 बजे जब बड़ी बहन दोबारा पहुंची, तब नाबालिग उसके साथ घर लौटी और रोते हुए अपनी मां को आपबीती बताई।
रिपोर्ट दबाने के लिए पैसों का ऑफर और निगरानी
घटना के अगले दिन 21 जुलाई को आरोपी तरुण जायसवाल ने मामले को दबाने के लिए रिश्तेदारों को पैसों का लालच दिया और थाने जाने से रोकने के लिए निगरानी भी बैठा दी। हालांकि, पीड़िता के पिता ने पैसों का ऑफर ठुकराते हुए समाज के लोगों को एकत्र किया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

ये भी पढ़ें: Crime News: 52 डिसमिल जमीन का झांसा, 13.60 लाख डकारे: रजिस्ट्री मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

100 ग्रामीणों के साथ पहुंचे थाना, BNS और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
22 जुलाई को लगभग 100 ग्रामीणों के साथ परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। देर रात पीड़िता का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india