छत्तीसगढ़

Bilaspur News:”एक भारत – श्रेष्ठ भारत” परिचर्चा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, एकता-संस्कृति और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर

बिलासपुर की सांस्कृतिक धरती पर सोमवार को "एक भारत - श्रेष्ठ भारत" विषय पर एक भव्य परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" केवल एक नारा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना है, जो विविधताओं में एकता की भावना को मजबूती देती है।

BILASPUR NEWS. बिलासपुर की सांस्कृतिक धरती पर सोमवार को “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” विषय पर एक भव्य परिचर्चा एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” केवल एक नारा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना है, जो विविधताओं में एकता की भावना को मजबूती देती है।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण झा ने किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जैसे शहरों से यह संदेश जाना चाहिए कि भारत की असली ताक़त उसकी संस्कृति और एकता में है। मुख्य वक्ता सतीश चंद्र दुबे ने कहा  “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान भारत को सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से एकजुट कर रहा है। आज भारत आत्मनिर्भर और वैश्विक मंच पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभर रहा है।
Horoscope aaj ka rashifal
अमर अग्रवाल, विधायक, बिलासपुर: “यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें इस भावना को हर गांव-मोहल्ले तक पहुँचाना होगा।” धरमलाल कौशिक, विधायक, बिल्हा: “महिलाओं की भागीदारी से यह आंदोलन और सशक्त होगा। हमें बच्चों को भी इस भावना से जोड़ना चाहिए।”
सतीश चंद्र दुबे (केंद्रीय मंत्री), अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, पूजा विधानी (महापौर), विनोद सोनी (सभापति), दीपक सिंह (भाजपा शहर अध्यक्ष), मोहित जायसवाल, गुलशन ऋषि ,विजय ओझा, लव कुमार ओझा, अमरेंद्र कंठ, सुधीर झा, रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, संजय शर्मा, मिथिलेश ठाकुर, संजीव झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजय सिंह, विजय दुबे, सतीश सिंह सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में रौशन सिंह, ए.के. कंठ, रविंद्र कुशवाहा, अजीत पंडित, राजीव गिरी सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india