भारत

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी जानिए सही डेट और मुहूर्त

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का हिंदुओं में विशेष महत्व होता है इस दिन पूरे भाव के साथ भगवान शिव और पार्वती मां की पूजा की जाती है तो ऐसे में जानिए कि महाशिवरात्रि का व्रत (Maha Shivratri Kab Hai) कब रखा जाए और शुभ मुहूर्त कब है?

यह दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस पूरे भारत देश में बड़ी श्रद्धा और भक्ति व आदर सम्मान के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर कई स्थानों में भगवान शिव का भव्य बारात निकल जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। कुंवारी कन्याओं द्वारा अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखा जाता है। महाशिवरात्रि का दिन यह वही दिन है जब भगवान शिव ( Lord Shiva) और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन सभी भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना व महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर शिवलिंग पर जल व बेलपत्र चढ़ाते हुए पूजा करते हैं। यह मन की शुद्धि और शिव भक्ति में लीन होने का महत्वपूर्ण दिन होता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा (Maha Shivratri Date) इसकी जानकारी ध्यान में रखना जरूरी है।

कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि | Mahashivratri 2025 Date

महाशिवरात्रि का पर्व हर साल माघ के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में यह तिथि 26 फरवरी को पड़ेगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो पंचांग के अनुसार इस दिन की शुरुआत यानी 26 फरवरी 2025 को सुबह 11:08 बजे होगी और इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे होगा। भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ रुद्राभिषेक व व्रत किया जाता है।

महाशिवरात्रि 2025 निशिता काल पूजा मुहूर्त। Nishita kal pooja

इस दिन निशिता काल पूजा का विशेष महत्व माना जाता है, महाशिवरात्रि के पावन पर्व में वर्ष 2025 में निशिता काल पूजा 27 फरवरी को मध्य रात्रि 12:27 बजे से 1:16 बजे तक की जाएगी।

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के प्रथम प्रहर की पूजा का समय शाम 6:43 बजे से रात 9:47 बजे तक रहेगा.रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा मुहूर्त

महाशिवरात्रि के रात्रि द्वितीय प्रहर की पूजा रात 9:47 बजे से 12:51 बजे तक (27 फरवरी 2025) होगी. रात्रि तृतीय प्रहर की पूजा 27 फरवरी 2025 को रात 12:51 बजे से सुबह 3:55 बजे तक होगी. महाशिवरात्रि के रात्रि चतुर्थ प्रहर की पूजा 27 फरवरी 2025 को सुबह 3:55 बजे से 6:59 बजे तक होगी. पारण का समय 27 फरवरी 2025 को सुबह 6:59 बजे से 8:54 बजे तक रहेगा.

इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है, भक्त महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं। इस दिन व्रत(Maha Shivratri Vrat) रखने और भगवान शिव की पूजा करने पर मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण कर शिव पुराण आदि का पाठ किया जाता है।

इस दिन भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों जैसे उज्जैन महाकाल मंदिर, वाराणसी में लाखों की संख्या में लोग पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन को भारत में एक पर्व की तरह मनाया जाता है। यह दिन आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का प्रमुख दिन होता है।

महाशिवरात्रि पर पूजा विधि और व्रत नियम

महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान व वस्त्र आदि धारण कर व्रत करना चाहिए। सुबह और शाम दोनों समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना चाहिए। पूजा करते समय भगवान को वस्त्र अर्पित करना काफी लाभदायक माना जाता है।इस दिन सुहागन महिलाओं द्वारा माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा आदि चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। स्मार्ट वाणी इसकी पुष्टि नहीं करता)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *