Political News: वार्ड-43 में पानी टंकी के लिए भूमि पूजन हुआ, वार्डवासियों में खुशी की लहर
वार्ड-43 में पानी की समस्या अक्सर ही बनी रहती है। इस समस्या को दूर करने का वादा करने वाले वार्ड पार्षद सूर्य किशोर राज ने चुनाव जीतने के बाद से ही काम शुरू कर दिया है।

POLITICAL NEWS BILASPUR. वार्ड-43 में पानी की समस्या अक्सर ही बनी रहती है। इस समस्या को दूर करने का वादा करने वाले वार्ड पार्षद सूर्य किशोर राज ने चुनाव जीतने के बाद से ही काम शुरू कर दिया है। महापौर पूजा विधानी से चर्चा कर समस्याएं बताई और उसका समाधान भी कराया। इसी का परिणाम है कि वार्ड में बोर के बाद अब पानी टंकी का भूमि पूजन भी किया गया है। इसस वार्ड के लोगों में खुशी की लहर है।
बता दें, वार्ड-43 में महापौर पूजा विधानी के मार्गदर्शन में पहले से ही दो बोर की खुदाई पूरी करा ली गई है। वहीं अब वार्ड में पानी टंकी का भी निर्माण किया जाना है। इसके लिए वार्ड में महापौर के नेतृत्व में भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया है। वहीं इस पानी टंकी के निर्माण से न सिर्फ वार्ड-43 बल्कि वार्ड 42 को भी पानी की सप्लाई की जाएगी।
इससे पानी समस्या का समाधान होगा। इस कार्य से वार्ड वासियों में काफी खुशी है। वार्ड की समस्या को प्रमुखता से दूर करने का कार्य वार्ड पार्षद सूर्य किशोर करने में लगा है। यह देखकर वार्ड के नागरिक अपने मत का सही उपयोग मान कर खुश है। साथ ही वार्ड पार्षद के कार्यों की सराहना भी कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, पूर्व विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, किशोरी इंगोले, सिब्बू दत्ता, जोन अध्यक्ष श्रीनू राव, मोती भाऊ वार्ड पार्षद सूर्यकिशोर राज सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।