छत्तीसगढ़

Election Result News: सीएम के क्षेत्र में कांग्रेस की जीत, 10 में से 9 में आगे चल रही भाजपा

प्रदेश भर में 10 नगर निगम 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में मतदान 11 फरवरी को हुए थे। इसके बाद 15 फरवरी को वोटों की गणना की जा रही है।

ELECTION RESULT NEWS. नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतों की गणना शुरू हो गई है। वहीं कई जगहों के परिणाम भी स्पष्ट हो गए है। कुनकुरी क्षेत्र जो सीएम विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र है वहां से कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने भाजपा के प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है।

बता दें, प्रदेश भर में 10 नगर निगम 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में मतदान 11 फरवरी को हुए थे। इसके बाद 15 फरवरी को वोटों की गणना की जा रही है। कुनकुरी क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं 10 में से 9 नगर निगम में महापौर पद के लिए बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं बसना नगर पंचायत में बीजेपी की निर्विरोध जीत हुई है।

ये भी पढ़ेंःElection Result News:नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों के लिए मतों की गिनती शुरू, दो बजे तक सामने होंगे रिजल्ट

बिलासपुर से पूजा विधानी आगे
बिलासपुर से मेयर पद की प्रत्याशी पूजा विधानी मतों की गिनती में आगे बताई जा रही है। उनके विरोधी कांग्रेस के प्रमोद नायक पीछे चल रहे हैं। फिलहाल ये प्रारंभिक परिणाम है मतों की गणना में खेल कभी भी बदल सकता है।

ये भी पढ़ेंःBreaking News: भूपेश बघेल बनाए गए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव

रायपुर से मीनल चौबे आगे
रायपुर से मेयर की बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे आगे चल रही है। मीनल चौबे ने परिणाम आने से पहले ही बीजेपी की जीत का दावा कर दिया है।

ये भी पढ़ेंःSuicide News: वेलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े की आत्महत्या, ट्रेन के सामने कूदकर कर ली जीवन लीला समाप्त

सिमगा में निर्दलीय की जीत
सिमगा नगर पालिका में चौकाने वाला रिजल्ट सामने आया है। यहां पर जनता ने न तो कांग्रेस को और न ही भाजपा को बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया का साथ दिया है। हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india