धर्म आध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 1 August 2025: बुधादित्य योग का प्रभाव मेष, कर्क और वृश्चिक राशि को देगा भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों की दैनिक भविष्यवाणी विस्तार से

Aaj Ka Rashifal 1 August 2025: ग्रहों की अनुकूल स्थिति आज के दिन को कई राशियों के लिए लाभकारी बना रही है। बुध और सूर्य की युति से बन रहा बुधादित्य योग विशेष रूप से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए भाग्य का साथ लाने वाला साबित हो सकता है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि में स्वाति नक्षत्र से हो रहा है, जिस पर गुरु की नवम दृष्टि भी पड़ रही है। इन सभी ग्रहों की स्थिति आज के दिन को आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से सकारात्मक बनाने वाली है। आइए जानते हैं आज सभी राशियों का राशिफल विस्तार से।
मेष राशि – Mesh Rashi
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में तरक्की और नए अवसरों से भरा रहेगा। आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी और कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन मजबूत रहेगा। नौकरी बदलने या पदोन्नति की संभावना है। व्यापारियों को लाभ होगा।
उपाय: लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं। भाग्य प्रतिशत: 88%
वृषभ राशि – Vrishabh Rashi
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। गुरु और शुक्र की युति आपकी आमदनी और बचत दोनों को बढ़ा सकती है। व्यापार में नई डील मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: बताशे जल में प्रवाहित करें। भाग्य प्रतिशत: 84%
मिथुन राशि – Mithun Rashi
आज आपको मानसिक तनाव और निर्णय की असमंजस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। प्रेम जीवन में सुधार रहेगा।
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत: 83%
कर्क राशि – Kark Rashi
कर्क राशि वालों के लिए यह दिन लाभप्रद रहेगा लेकिन जोखिम से बचना जरूरी है। साझेदारी में किए गए कार्य फल देंगे। पुराने निवेश लाभ देंगे। सेहत को लेकर सचेत रहें।
उपाय: सूर्य को रोली मिलाकर जल अर्पित करें। भाग्य प्रतिशत: 86%
सिंह राशि – Singh Rashi
आज सिंह राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। कला, राजनीति और तकनीकी क्षेत्रों में उन्नति होगी। किसी से लिया हुआ धन वापस मिलेगा।
उपाय: केतु मंत्र का जाप करें – ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः। भाग्य प्रतिशत: 84%
कन्या राशि – Kanya Rashi
कन्या राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। नए सौदे हो सकते हैं। परिवार में शांति और प्रेम रहेगा। रचनात्मकता में रुचि बनी रहेगी और माता से सहयोग मिलेगा।
उपाय: गणेशजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करें। भाग्य प्रतिशत: 86%
Aaj ka rashifal
तुला राशि – Tula Rashi
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता दिलाने वाला है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
उपाय: ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप करें। भाग्य प्रतिशत: 87%
वृश्चिक राशि – Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि के लिए आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य पूरे होंगे। व्यापार विस्तार की योजना बनेगी। बैंक से जुड़े कार्यों में सफलता संभव है।
उपाय: गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं। भाग्य प्रतिशत: 84%
धनु राशि – Dhanu Rashi
आज आप बुद्धिमत्ता से निर्णय लेंगे और सम्मान प्राप्त करेंगे। विरोधी भी आपकी सराहना करेंगे। प्रॉपर्टी और शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय: गाय को केला और चने की दाल खिलाएं। भाग्य प्रतिशत: 88%
मकर राशि – Makar Rashi
पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। मनोरंजन में समय बीतेगा।
उपाय: शिवजी का दूध से अभिषेक करें। भाग्य प्रतिशत: 83%
कुंभ राशि – Kumbh Rashi
धार्मिक रुचि बढ़ेगी। कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शाम को किसी मनोरंजक गतिविधि में हिस्सा लेंगे।
उपाय: सफेद वस्त्रों का दान करें। भाग्य प्रतिशत: 87%
मीन राशि – Meen Rashi
मीन राशि के लिए आज का दिन दिव्य ऊर्जा से भरा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। बच्चों के करियर पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्चों से बचें।
उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें और दूर्वा अर्पित करें। भाग्य प्रतिशत: 84
———————————————————————————————————————
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *