1 मई 2025 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए, मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ
सूर्य से द्वादश भाव में शुक्र और बुध भी हैं, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 1 May 2025 in Hindi: आज 1 मई 2025, गुरुवार को आदित्य योग और वेशी योग के शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा से दूसरे भाव में मंगल और द्वादश भाव में गुरु के संचार के साथ सूर्य उच्च राशि मेष में विराजमान हैं। सूर्य से द्वादश भाव में शुक्र और बुध भी हैं, जो कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आएगा।
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे और साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ होगा। कोई नई शुरुआत संभव है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: विष्णु रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
पैसों से जुड़ी समस्या सुलझ सकती है।
पारिवारिक सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से लाभ के योग हैं। किसी सुख सुविधा की प्राप्ति हो सकती है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
सम्मान और सफलता की प्राप्ति होगी।
पूर्व की मेहनत रंग लाएगी, सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कोई पुराना लेन-देन निपट सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: गाय माता को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
संयम और सतर्कता जरूरी है।
आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत से बचें। बोलचाल में सावधानी रखें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कामकाजी यात्रा फलदायी रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 78%
उपाय: श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें और पीले चंदन से तिलक करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। पारिवारिक तनाव बातचीत से सुलझ सकता है। पेट संबंधी कष्ट हो सकता है, खानपान पर ध्यान दें।
भाग्य प्रतिशत: 93%
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
बुद्धिमत्ता से मिलेगा लाभ।
व्यवसाय में निवेश फायदेमंद रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: तुलसी को दूध और जल अर्पित करें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
लाभदायक और अनुकूल दिन।
कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। कोर्ट से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। कोई नया व्यवसाय शुरू करने का भी अच्छा समय है। पारिवारिक विवाद बुजुर्गों की सहायता से सुलझ सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: भगवान विष्णु को गुड़-चना अर्पित करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
मानसिक अशांति रह सकती है।
किसी खबर से मन विचलित हो सकता है। खर्च अधिक रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव की संभावना है। बिजली संबंधी उपकरणों पर खर्च हो सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 78%
उपाय: श्रीगायत्री मंत्र का जाप करें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
अटका काम पूरा हो सकता है।
मानसिक द्वंद्व रहेगा, लेकिन व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
प्रगति के रास्ते खुलेंगे।
व्यवसाय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। विवाहिक जीवन मधुर रहेगा। किराना और धातु व्यवसाय में लाभ की संभावना है।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
सुखद और आनंददायक दिन।
व्यवसाय में जबरदस्त मुनाफा होगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। विवाह के योग बन सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत: 94%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि।
कार्यस्थल पर अच्छा समय बीतेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: श्रीदामोदराष्टकम् का पाठ करें।