Viral audio: वाह रे डॉक्टर…सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए रिश्वत, जमकर वायरल हो रहा ऑडियो, जानिए पूरा मामला
बिलासपुर में सरकारी डॉक्टर का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में महिला डॉक्टर मरीज से अबॉर्शन के लिए पैसे मांग रही है। कह रही है कि यदि डॉक्टर को धोखा दिया तो नरक में जाओगे।

VIRAL AUDIO BILASPUR. सरकारी अस्पताल मुफ्त में उपचार के लिए होता है। यहां पर जरूरतमंदों का उपचार के लिए डॉक्टर को नियुक्त किया जाता है। ऐसे में उनको अपनी सेवा मुफ्त में देना होता है। लेकिन बिलासपुर में सरकारी डॉक्टर का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में महिला डॉक्टर मरीज से अबॉर्शन के लिए पैसे मांग रही है। कह रही है कि यदि डॉक्टर को धोखा दिया तो नरक में जाओगे।
ये भी पढ़ेंःHealth News: Used Oil को दोबारा इस्तेमाल करना हो सकता है खतरनाक, जानें 5 बड़े नुकसान
बता दें, मामला बिलासपुर जिला चिकित्सालय का है। अस्पताल की स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर वंदना चौधरी की फोन पर बात करते हुए ऑडियो वायरल हुई। इसमें वह महिला मरीज से इलाज के नाम पर रिश्वत मांग रही है। ऑडियो में महिला डॉक्टर कह रही है कि 2 हजार रुपये में अबॉर्शन नहीं होता।
6 हजार रुपये मांग रही थी लेकिन अंत में 2 हजार ही देने कहा और कहा कि डॉक्टर को धोखा दोगे तो नरक में जाओगे। इस घटना के बाद सिविल सर्जन ने स्त्री रोग विभाग की स्त्री विशेषज्ञ डॉ.वंदना चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही डॉक्टर के एमटीपी संबंध ऑपरेशन पर रोक लगा दी है। यह घटना 19 मार्च की है।
ये भी पढ़ेंःसौरभ हत्याकांड: सोशल मीडिया स्टेटस ने पहले ही खोल दी थी मुस्कान-साहिल की साजिश की परतें
ग्राम सेमरचुंआ निवासी जमंत्री पटेल नसबंदी करवाने के लिए जिला अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में भर्ती हुई थी। जिसके बाद डॉ.वंदना चौधरी ने महिला का ऑपरेशन किया। मरीज ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उपचार के लिए पैसे मांग रही है। 6 हजार रुपये मांगे थे पहले मरीज के परिजनों ने 2 हजार दे दिया था। उसके बाद हर रोज 4 हजार रुपये मांगने के लिए फोन कर रही थी। इससे परेशान होकर सिविल सर्जन से इसकी शिकायत की गई।