Viral video:होली पर हुआ बवाल, रंग लगाने के दौरान हुआ विवाद, दो गुटों में जमकर मारपीट
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां पर मंगला धुरीपारा में रंगोत्सव पर्व पर युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। ये विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया।

VIRAL VIDEO. होली का त्योहार आपसी दुश्मनी को खत्म कर दोस्ती करने का पर्व माना जाता है। इस पर्व में जान-पहचान के लोगों को तो रंग लगाते ही है। यदि होली के दिन कोई अन्य भी घर पहुंचे तो रंग लगाते है। लेकिन बिलासपुर में होली के दिन इस रंग लगाने के दौरान ही जमकर विवाद हुआ। इसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दो गुटो में मारपीट साफ देखने को मिल रहा है। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
बता दें, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां पर मंगला धुरीपारा में रंगोत्सव पर्व पर युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। ये विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना में घायलों ने हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावरों की खोज कर रही है।
दूसरे दिन भी हुआ विवाद
इस घटना के बाद शनिवार को भी एक बार जमकर विवाद हुआ। जहां पर महिलाओं ने विवाद करने वालों को जमकर पीटा। इस घटना में महिलाओं को भी चोट आयी। घटना के बाद महिलाएं ट्रेक्टर में सवार होकर थाने पहुंची। शिकायत दर्ज नहीं होने पर एसपी कार्यालय का घेराव भी किया। दोनों पक्षों का केस पुलिस ने दर्ज किया है।