Bilaspur News: बिलासपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही! जर्जर दीवार ढही, 18 वर्षीय युवती का पैर कटा, लोगों में भारी आक्रोश
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित दीवार लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। कई बार इसकी जानकारी नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दीवार को हटाया या मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

BILASPUR NEWS. नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16, जोन क्रमांक 2 में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। आम रास्ते से गुजर रही 18 वर्षीय युवती पर अचानक एक जर्जर दीवार गिर गई, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से घायल होकर कट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित दीवार लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। कई बार इसकी जानकारी नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते दीवार को हटाया या मरम्मत कर दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
घटना के बाद घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी स्थिति को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय नागरिकों ने महापौर और नगर निगम आयुक्त पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में कई जर्जर भवन और दीवारें हादसों को न्योता दे रही हैं, लेकिन निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और शहरभर में जर्जर संरचनाओं का तत्काल सर्वे कर उन्हें हटाने की मांग की है।








