छत्तीसगढ़

Crime News: 200 रुपये के रीचार्ज में फंसा रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी, साइबर ठगों ने खाते से पार किए 77 हजार रुपये

गूगल पे के जरिए अपने एयरटेल नंबर पर 200 रुपये का रीचार्ज कराया था, जो असफल रहा। अगले दिन वे लिंक रोड स्थित एयरटेल स्टोर पहुंचे, जहां उन्हें रात 12 बजे तक इंतजार करने की सलाह दी गई।

BILASPUR NEWS. सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज 200 रुपये के मोबाइल रीचार्ज न होने की समस्या का फायदा उठाकर एक साइबर ठग ने सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के बैंक खाते से 77 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Crime News: 52 डिसमिल जमीन का झांसा, 13.60 लाख डकारे: रजिस्ट्री मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा कॉलोनी (गणेश नगर) निवासी रबिन्द्रनाथ घोष वर्ष 2024 में भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने 19 जुलाई को गूगल पे के जरिए अपने एयरटेल नंबर पर 200 रुपये का रीचार्ज कराया था, जो असफल रहा। अगले दिन वे लिंक रोड स्थित एयरटेल स्टोर पहुंचे, जहां उन्हें रात 12 बजे तक इंतजार करने की सलाह दी गई।
ऐसे बनाया शिकार
इसी बीच 20 जुलाई की शाम करीब 4 बजे पीड़ित के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए समस्या हल करने का झांसा दिया। ठग ने व्हाट्सएप पर ‘कस्टमर सपोर्ट APK’ फाइल भेजी और उसे इंस्टॉल करने को कहा। ऐप डाउनलोड होते ही आरोपी को पीड़ित के मोबाइल का रिमोट एक्सेस मिल गया। इसके बाद ठग ने गूगल पे की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खुलवाई और देखते ही देखते खाते से पहले 38 हजार और फिर 39 हजार, यानी कुल 77 हजार रुपये पार कर दिए।

ये भी पढ़ें: Crime News: सरगुजा में शर्मनाक वारदात: 14 साल की बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उपसरपंच के पति ने की दरिंदगी

खाता कराया फ्रीज, केस दर्ज
धोखाधड़ी का अहसास होते ही रबिन्द्रनाथ घोष ने तत्काल एसबीआई की तितली चौक शाखा पहुंचकर अपना बैंक खाता फ्रीज कराया और एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और सिरगिट्टी थाने में लिखित शिकायत दी। सिरगिट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india