आज का राशिफल 29 जून 2025: वृषभ, तुला और कुंभ राशि को मिलेगा शुक्र गोचर से लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर मालव्य राजयोग का निर्माण करेगा, जिसका सीधा लाभ वृषभ, तुला और कुंभ राशि वालों को विशेष रूप से मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: 29 जून रविवार को ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए लाभदायक रहने वाली है। ज्योतिष के अनुसार आज चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेंगे और मघा नक्षत्र से गुजरते हुए मंगल के साथ युति बनाएंगे, जिससे धन लाभ का योग बनेगा। इसके साथ ही शुक्र का वृषभ राशि में गोचर मालव्य राजयोग का निर्माण करेगा, जिसका सीधा लाभ वृषभ, तुला और कुंभ राशि वालों को विशेष रूप से मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि आज का राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ लेकर आया है। आज कोई पुराना रुका हुआ पैसा या अचानक से लाभ का योग बनेगा। कामकाज में गति आएगी और आपके प्रयास रंग लाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि आज का राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। शुक्र का गोचर आपकी राशि में होने से अप्रत्याशित लाभ होगा। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा और भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे। रुचिकर भोजन और यात्रा का भी योग बन रहा है। आपकी छुपी प्रतिभा सामने आएगी और प्रशंसा मिलेगी।
उपाय: ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि आज का राशिफल
मिथुन राशि वालों को आज प्रॉपर्टी से संबंधित काम में लाभ मिलेगा। कोई पुराना मामला हल होगा और कानूनी विवाद भी बातचीत से सुलझ सकते हैं। हालांकि कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों में वाणी पर संयम रखें। बच्चों और परिवार पर ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
कर्क राशि आज का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव लाभकारी रहेगा। परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और रिश्तेदारों से तोहफे या सहयोग प्राप्त होगा। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।
उपाय: लाल गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।
सिंह राशि आज का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में कोई नुकसान न हो, इसलिए ध्यान से काम करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी का योग है। यात्रा में सावधानी रखें और बिजली उपकरणों से सतर्क रहें।
उपाय: भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
कन्या राशि आज का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें और वाणी में संयम रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। पिता का सहयोग लाभ दिला सकता है। कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं।
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
तुला राशि आज का राशिफल
तुला राशि के जातकों को शुक्र का गोचर लाभ देगा। कमाई अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। वाहन और स्वास्थ्य पर खर्च संभव है।
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों को पड़ोसियों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। लंबित काम पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से लेनदेन में सावधानी रखें। यात्रा में सतर्क रहें और सामान का ध्यान रखें।
उपाय: भगवान सूर्य को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।
धनु राशि आज का राशिफल
धनु राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। विदेश से जुड़े काम में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और खरीदारी कर सकते हैं। बड़े भाई से लाभ मिलने के योग हैं। दोपहर बाद कुछ अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं।
उपाय: गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
मकर राशि आज का राशिफल
मकर राशि के जातकों को आज कुछ अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। पिता से मार्गदर्शन मिलेगा और प्रॉपर्टी संबंधित काम में लाभ होगा। सामाजिक काम में भागीदारी का अवसर मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। पड़ोसियों से अनावश्यक विवाद से बचें।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि आज का राशिफल
कुंभ राशि के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। अचानक कमाई का मौका मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कोई नया काम या रिसर्च शुरू कर सकते हैं। धार्मिक कामों में धन खर्च होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
उपाय: ओम रां राहवे नमः का जप करें।
मीन राशि आज का राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज सुख-साधनों की प्राप्ति हो सकती है। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वायु विकार बढ़ाने वाले भोजन से बचें।
उपाय: अन्न का दान करें।
आचार्य संदीप तिवारी
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।
मोबाइल नंबर – 89821 36693