Bijapur News: दशहरे पर नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण: 23 महिलाओं समेत 103 माओवादी हुए सरेंडर, 49 इनामी भी शामिल
बस्तर के बीजापुर से दशहरे के दिन बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 2 अक्टूबर 2025 को कुल 103 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 23 महिलाएं और 49 इनामी नक्सली शामिल हैं। इन पर कुल ₹1 करोड़ 6 लाख 30 हजार का इनाम घोषित था।

BIJAPUR NEWS. बस्तर के बीजापुर से दशहरे के दिन बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। यहां 2 अक्टूबर 2025 को कुल 103 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 23 महिलाएं और 49 इनामी नक्सली शामिल हैं। इन पर कुल ₹1 करोड़ 6 लाख 30 हजार का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वालों में बड़ा पद संभालने वाले नक्सली भी रहे। इनमें 1 डीव्हीसीएम, 4 पीपीसीएम, 4 एसीएम, 5 एरिया कमेटी सदस्य, 5 मिलिशिया कमांडर/डिप्टी कमांडर, 4 जनताना सरकार अध्यक्ष, 12 सीएनएम सदस्य, 22 जनताना सरकार सदस्य और 23 मिलिशिया प्लाटून सदस्य शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Durg News:अवैध संबंध बना खून की वजह, मां की खातिर बेटों ने कर दी हत्या
संगठन कमजोर, सरकार की नीतियों का असर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संगठन के भीतर बढ़ते मतभेद और सरकार की जनहितैषी पुनर्वास नीति के साथ-साथ लगातार हो रहे विकास कार्यों के असर से नक्सलियों ने सरेंडर किया। आंकड़ों पर नजर डालें तो 1 जनवरी 2024 से अब तक 924 माओवादी गिरफ्तार, 599 आत्मसमर्पण और 195 मारे जा चुके हैं।
आत्मसमर्पण करने वालों को प्रोत्साहन राशि
सरकार की नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक नक्सली को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News:यो-एक्सचेंज का बड़ा फर्जीवाड़ा: विदेश यात्रा और रोज़ाना मुनाफ़े के झांसे में फंसे निवेशक
आत्मसमर्पण कार्यक्रम में अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, डीआईजी बीएस नेगी, एसपी बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव, कोबरा और केरिपु बटालियन के कमांडेंट्स सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
डीआईजी सीआरपीएफ बी.एस. नेगी ने कहा कि— “लगातार आत्मसमर्पण से माओवादी संगठन कमजोर हो रहा है और ग्रामीणों में शासन-प्रशासन तथा सुरक्षा बलों के प्रति भरोसा बढ़ रहा है।”