छत्तीसगढ़

Raipur News: निजी यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरा विदेशी छात्र, इलाज के दौरान मौत

रायपुर की निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले नाइजीरियन छात्र की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। छात्रा से विवाद, हिरासत और पुलिस जांच से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें।

Raipur News: रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्र की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान सैम के रूप में हुई है, जो अफ्रीकी देश लाइबेरिया का निवासी था और यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना 22 दिसंबर 2025 की शाम की है। यूनिवर्सिटी परिसर में सैम का एक विदेशी छात्रा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। छात्रा ने सैम पर बदसलूकी का आरोप लगाया और अपने बॉयफ्रेंड को मौके पर बुला लिया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

बताया जा रहा है कि अन्य युवकों को आता देख सैम घबरा गया और अपने कमरे की ओर ऊपर की मंजिलों की तरफ भागने लगा। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे पहले सद्भावना अस्पताल, फिर बालको अस्पताल और अंत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय किसी प्रत्यक्षदर्शी ने सैम को धक्का देते या उसके साथ मारपीट होते नहीं देखा है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

घटना के बाद विवाद में शामिल छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड डर के कारण भिलाई थाने पहुंचे थे। बाद में दोनों को मंदिर हसौद थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने साउथ सूडान निवासी नोई कोंडेट और उसकी गर्लफ्रेंड फेथ को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि फिलहाल मौत की वजह ऊंचाई से गिरना सामने आई है, लेकिन यह दुर्घटना थी या किसी साजिश का हिस्सा—इस बिंदु पर जांच जारी है। छात्रों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india