धर्म आध्यात्म

Korba News.फर्जी पुलिसवाला बनकर दी धमकी, खौफ में आकर मैकेनिक ने दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में खोली पोल

Korba News. कोरबा जिले में एक 25 वर्षीय युवक के सुसाइड मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया था। हालांकि, जांच में पता चला है कि जिसे युवक असली पुलिस समझकर डर रहा था, वह वास्तव में उसके रूम पार्टनर की प्रेमिका का भाई था, जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उसे धमका रहा था।

Korba News. कोरबा जिले में एक 25 वर्षीय युवक के सुसाइड मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया था। हालांकि, जांच में पता चला है कि जिसे युवक असली पुलिस समझकर डर रहा था, वह वास्तव में उसके रूम पार्टनर की प्रेमिका का भाई था, जो फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उसे धमका रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या है पूरा मामला?
​मृतक सनत कश्यप (25), जांजगीर-चांपा के चोरभट्टी गांव का रहने वाला था और कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र स्थित एक वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था। सनत का रूम पार्टनर धीरेंद्र पाटले शुक्रवार को अपनी प्रेमिका के साथ कहीं चला गया था। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पंतोरा थाने में दर्ज कराई थी।

​इसी बीच, युवती के भाई सचिन खरे ने अपने भाई शैलेंद्र के मोबाइल से सनत को फोन किया। सचिन ने खुद को पंतोरा चौकी का पुलिसकर्मी बताकर सनत को जमकर गालियां दीं और उसे थाने बुलाकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

​वीडियो में जताया डर
​इस फर्जी कॉल से सनत इतना घबरा गया कि उसने जान देने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उसने कहा, “जब मैंने कुछ नहीं किया, तो पुलिस मुझे फोन कर गालियां क्यों दे रही है? धीरेंद्र को भगाने में मेरा कोई हाथ नहीं है। थाने जाऊंगा तो मेरे साथ पता नहीं क्या होगा।” इस तनाव के बाद सनत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

​आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर सचिन खरे को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही पुलिस बनकर सनत को धमकाया था।

​पुलिस की कार्रवाई
बलौदा थाना पुलिस ने आरोपी सचिन खरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204 (छद्म प्रतिरूपण) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
​परिजनों में शोक
सनत चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india