छत्तीसगढ़

Viral Video: दुर्ग पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप: भाजपा नेता के भाई को बंदूक के बट से पीटा

राजनांदगांव भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और साहू संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद साहू के छोटे भाई नागेश साहू अपने व्यापारिक काम से भिलाई आए थे। 12 मार्च की रात वे पावर हाउस स्टेशन के पास अपने कुछ साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान छावनी थाने में पदस्थ दो आरक्षक, लव पांडेय और राकेश चौधरी वहां पहुंचे और भीड़ हटाने लगे।

DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास तैनात दो पुलिसकर्मियों पर भाजपा नेता के भाई के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने बंदूक के बट से हमला किया और कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की की। इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें:Korba News.फर्जी पुलिसवाला बनकर दी धमकी, खौफ में आकर मैकेनिक ने दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो में खोली पोल

क्या है पूरा मामला?

​जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और साहू संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद साहू के छोटे भाई नागेश साहू अपने व्यापारिक काम से भिलाई आए थे। 12 मार्च की रात वे पावर हाउस स्टेशन के पास अपने कुछ साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान छावनी थाने में पदस्थ दो आरक्षक, लव पांडेय और राकेश चौधरी वहां पहुंचे और भीड़ हटाने लगे।

​बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर अन्य लोग वहां से हट गए, लेकिन नागेश साहू और उनके साथी वहीं खड़े रहे। इसी बात से नाराज होकर आरक्षक राकेश चौधरी ने बंदूक के बट से नागेश पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की।

नशे में होने का आरोप

​भाजपा नेता आनंद साहू ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी नशे की हालत में लग रहे थे और उनके शर्ट के बटन भी खुले हुए थे। उन्होंने कहा, “मेरा भाई कोई अपराधी नहीं है, तो वह पुलिस को देखकर क्यों भागता? पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए होती है, डराने के लिए नहीं।”

ये भी पढ़ें:Accident News: ट्रक और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, जिंदा जला चालक; धान और क्लिंकर लदे वाहनों के बीच हुई टक्कर

SP से करेंगे शिकायत

​घटना के बाद भाजपा नेता ने दुर्ग पुलिस पर सीधे तौर पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वे इस मामले को लेकर जल्द ही जिला पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात करेंगे और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india