Bilaspur News: शराब के लिए पैसे न मिलने पर व्यापारी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur news.शहर के पुराने बस स्टैंड के पास गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक बदमाश ने व्यापारी पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया।

Bilaspur news.शहर के पुराने बस स्टैंड के पास गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक बदमाश ने व्यापारी पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी के गले, पेट और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे व्यापारी
मिली जानकारी के अनुसार, जैकी छाबड़ा गुरुवार रात करीब 10:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा होटल के सामने देवरीखुर्द निवासी भुवनेश्वर पटेल ने उन्हें रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।
गाली-गलौज और जानलेवा हमला
जब जैकी ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी भुवनेश्वर पटेल गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने पास रखी नुकीली वस्तु (थर्माकोल काटने वाला कटर ब्लेड) निकाल ली और जैकी के गले, पेट और दोनों हाथों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद व्यापारी लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना प्रभारी रविंद्र अनंत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भुवनेश्वर पटेल को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक कटर और ब्लेड भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।







