News

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी: दुर्ग निगम कमिश्नर के निज सहायक की जमकर पिटाई, बजरंग दल ने दफ्तर में घुसकर फाड़े कपड़े

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक (PA) गौतम साहू पर देवी-देवताओं और धर्म गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय में घुसकर कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी।  

DURG NEWS.छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक (PA) गौतम साहू पर देवी-देवताओं और धर्म गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय में घुसकर कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी।

वॉट्सएप चैट वायरल होने के बाद भड़का आक्रोश

मिली जानकारी के अनुसार, गौतम साहू निगम में प्लेसमेंट कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। उसकी एक महिला कर्मचारी के साथ हुई निजी वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इस चैट में हिंदू देवी-देवताओं और प्रतिष्ठित धार्मिक गुरुओं के खिलाफ बेहद अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। जैसे ही यह जानकारी बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं तक पहुंची, उनमें भारी रोष फैल गया।

 

निगम दफ्तर में हंगामा और मारपीट

8 मई की सुबह आक्रोशित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी कर्मचारी गौतम साहू को पकड़कर दफ्तर से बाहर निकाला और उसकी पिटाई की, जिससे उसके कपड़े तक फट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

पुलिस ने दर्ज की FIR

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान निगम कार्यालय में काफी देर तक कामकाज प्रभावित रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन और अन्य पदाधिकारियों ने पदमनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india