News

आइसक्रीम पार्लर की आड़ में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ जानिए पूरा मामला !

शहर के व्यस्त इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर और मिठाई दुकान की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रविवार दोपहर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए लॉज पर छापा मारा।

DURG NEWS.शहर के व्यस्त इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर और मिठाई दुकान की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रविवार दोपहर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए लॉज पर छापा मारा। कार्रवाई में लॉज संचालक, दो ग्राहकों और तीन युवतियों सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) की धाराओं 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, लंबे समय से लॉज में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक जवान को फर्जी ग्राहक बनाकर लॉज में भेजा। अंदर देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि मिलते ही बाहर तैनात संयुक्त टीम ने तीन वाहनों के साथ लॉज पर एक साथ दबिश दे दी।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लॉज के कमरों से तीन युवतियों और दो ग्राहकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से करीब 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम के पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब पांच घंटे तक लॉज में जांच और पूछताछ की।

 

केवल पहचान वाले ग्राहकों को ही मिलती थी एंट्री

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लॉज में नए ग्राहकों को सीधे प्रवेश नहीं दिया जाता था। संचालक केवल उन्हीं लोगों को कमरा उपलब्ध कराता था, जिनका मोबाइल नंबर पहले से उसके पास दर्ज रहता था। पुलिस का मानना है कि इसी तरीके से यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था।

 

इनकी हुई गिरफ्तारी

 

पुलिस ने लॉज संचालक विजय गुजराती, ग्राहक नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू सहित तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india