News

बलरामपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: भाई को बंधक बनाकर 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप, तीनों आरोपी हिरासत में जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटराही जंगल में एक 19 वर्षीय युवती के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

BALRAMPUR NEWS.छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटराही जंगल में एक 19 वर्षीय युवती के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने युवती के फुफेरे भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले के तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

रास्ते में रोककर जंगल ले गए आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल ही एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। जब दोनों कोटराही जंगल के पास पहुंचे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले दोनों को डराया-धमकाया और पूछताछ के बहाने उन्हें जबरन खींचकर जंगल के भीतर सुनसान इलाके में ले गए।

भाई के हाथ-पैर बांधे, फोन कर तीसरे साथी को भी बुलाया

जंगल के अंदर ले जाकर आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने युवती के भाई के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने बेबस भाई के सामने ही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो आरोपियों ने अपने एक और साथी को फोन कर मौके पर बुला लिया। घटना स्थल पर पहुंचे तीसरे युवक ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी पीड़ितों को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा

घटना के बाद किसी तरह चंगुल से छूटकर दोनों पीड़ित वाड्रफनगर पहुंचे और चौकी में जाकर आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई। वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि:

“युवती की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। तीनों आरोपी कोटराही गांव के ही रहने वाले हैं।”

पुलिस ने पीड़ित युवती और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस आगे की कानूनी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india