News

पुष्पक एक्सप्रेस के टॉयलेट में लटकी मिली युवक की लाश, खिड़की से नजर पड़ते ही मचा हड़कंप

भोपाल से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब ट्रेन के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। चलती ट्रेन में शव मिलने की सूचना से यात्रियों और रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया।

KORBA NEWS.भोपाल से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में गुरुवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब ट्रेन के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। चलती ट्रेन में शव मिलने की सूचना से यात्रियों और रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। गार्ड की नजर पड़ते ही रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद ट्रेन को बीना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोककर शव को नीचे उतारा गया।

टॉयलेट की खिड़की पर लटका था शव

जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला निर्धारित ठहराव ललितपुर था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे गार्ड की नजर जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की पर पड़ी, जहां एक युवक फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन को बीना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया।

आधार कार्ड से सामने आई पहचान

ट्रेन के बीना पहुंचते ही जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीना सिविल अस्पताल भेज दिया है।

गेट पर बैठकर कर रहा था सफर

पूछताछ में सामने आया कि गोरावर सिंह भोपाल स्टेशन से ही पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ था। वह कुछ समय तक कोच के गेट के पास बैठकर यात्रा करता रहा। इसके बाद वह कब टॉयलेट की तरफ गया और वहां यह घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी सहयात्रियों को नहीं हो सकी।

आत्महत्या या कोई और वजह? जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की मौत को प्रथमदृष्टया आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन मौत की परिस्थितियों को लेकर अन्य संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके बीना पहुंचने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india