आज का राशिफल 17 मई 2025: सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानें सभी राशियों का भाग्यफल विस्तार से
शनि और शुक्र की मीन राशि में युति हो रही है, जिससे सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल 17 मई 2025 और कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope Today 17 May 2025 in Hindi: आज 17 मई 2025, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज चंद्रमा धनु राशि से मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और पूर्वाषाढ़ा से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस खगोलीय घटना से गजकेसरी योग बन रहा है। वहीं शनि और शुक्र की मीन राशि में युति हो रही है, जिससे सिंह, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल 17 मई 2025 और कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष राशि (Aries Horoscope 17 May 2025)
आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है। बनते-बनते काम अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। मेहनत से ही सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
लकी उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
शुभता का प्रतिशत: 92%
वृषभ राशि (Taurus Horoscope 17 May 2025)
मानसिक तनाव बना रह सकता है। विरोधियों से सावधान रहें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि, आर्थिक लाभ की संभावना है, परंतु खर्च भी बना रहेगा।
लकी उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभता का प्रतिशत: 77%
मिथुन राशि (Gemini Horoscope 17 May 2025)
दिन तनावपूर्ण हो सकता है। कार्यभार बढ़ेगा और खर्च में भी वृद्धि होगी। बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासतौर पर पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
लकी उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
शुभता का प्रतिशत: 81%
कर्क राशि (Cancer Horoscope 17 May 2025)
कमाई के अवसर बनेंगे लेकिन खर्चों पर नियंत्रण कठिन होगा। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा के योग बन रहे हैं और दूर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी की बातों में आकर निर्णय ना लें।
लकी उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और अन्न दान करें।
शुभता का प्रतिशत: 82%
सिंह राशि (Leo Horoscope 17 May 2025)
आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलने वाली है। आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में शामिल होने वालों को सफलता मिलेगी। घर के बड़ों से संवाद में सावधानी रखें।
लकी उपाय: पीपल को दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
शुभता का प्रतिशत: 88%
कन्या राशि (Virgo Horoscope 17 May 2025)
सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। पुराने प्रयासों से लाभ होगा और नए संपर्क लाभ देंगे। यात्रा संभव है। विरोधियों पर आप अपनी सूझबूझ से जीत हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें।
लकी उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
शुभता का प्रतिशत: 90%
तुला राशि (Libra Horoscope 17 May 2025)
आज आर्थिक लाभ मिलेगा और पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों से सुख मिलेगा और किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
लकी उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभता का प्रतिशत: 88%
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope 17 May 2025)
व्यवसाय में प्रगति होगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन हो सकता है। लव लाइफ शानदार रहेगी।
लकी उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं और काले तिल अर्पित करें।
शुभता का प्रतिशत: 84%
धनु राशि (Sagittarius Horoscope 17 May 2025)
दिन खुशी और उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और शाम का समय मनोरंजक रहेगा।
लकी उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और अभिषेक करें।
शुभता का प्रतिशत: 91%
मकर राशि (Capricorn Horoscope 17 May 2025)
सेहत का ध्यान रखें। दिन का दूसरा भाग अनुकूल रहेगा लेकिन व्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा, परंतु वैवाहिक जीवन में तकरार हो सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी।
लकी उपाय: “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करें।
शुभता का प्रतिशत: 92%
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope 17 May 2025)
आज का दिन लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं और पुराने निवेश से लाभ होगा। शिक्षा और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। नियमों का पालन जरूरी है।
लकी उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें और अन्न दान करें।
शुभता का प्रतिशत: 87%
मीन राशि (Pisces Horoscope 17 May 2025)
आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। हालांकि आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
लकी उपाय: सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर में जलाएं।
शुभता का प्रतिशत: 87%