News

माता सीता पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल: रायपुर में बजरंग दल का थाने पर प्रदर्शन, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम सिविल लाइन थाना पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

RAIPUR NEWS.राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता और हिंदू साधु-संतों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम सिविल लाइन थाना पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

 

बजरंग दल के पदाधिकारियों का आरोप है कि इंस्टाग्राम आईडी _wasim_ahmed_1 से माता सीता और हिंदू साधु-संतों के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई। संगठन का दावा है कि यह अकाउंट रायपुर के राजा तालाब क्षेत्र निवासी वसीम अहमद का है। इस पोस्ट से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक विजेंद्र वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

 

इधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट, कथित पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल पुलिस ने किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india