छत्तीसगढ़
Raipur News:बस्तर बाढ़ पीड़ितों को मिली बाहरी मदद, सीएम साय ने जताया आभार, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
बस्तर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए छत्तीसगढ़ को पड़ोसी राज्यों से मदद मिल रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, वहीं उड़ीसा और राजस्थान सरकार ने भी सहयोग देने की बात कही है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आभार जताया।

RAIPUR NEWS. बस्तर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए छत्तीसगढ़ को पड़ोसी राज्यों से मदद मिल रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है, वहीं उड़ीसा और राजस्थान सरकार ने भी सहयोग देने की बात कही है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आभार जताया।
ये भी पढ़ें: Balod News: प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण, पास्टर समेत 8 गिरफ्तार – हिंदू संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन
सीएम साय ने कहा— “बस्तर के चार जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मैंने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की है और राहत कार्यों का निरीक्षण भी किया है। राज्य सरकार पूरी तत्परता से मदद पहुंचा रही है। हम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उड़ीसा के मुख्यमंत्री मांझी और गुजरात सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”

ये भी पढ़ें: Janjgir News:अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर किया हमला, पत्नी की मौत – पति गंभीर
हालांकि, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बाढ़ पीड़ितों की वास्तविक जरूरतें पूरी करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने खुद अभियान चलाकर राशन, कपड़े और किताबें तक लोगों तक पहुंचाए हैं। बैज ने मध्यप्रदेश की ओर से दी गई सहायता को “शर्मनाक” करार दिया और कहा कि इससे साफ है कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने ही राज्य के बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद नहीं कर पा रही।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News:अग्रसेन जयंती समारोह 2025: अंताक्षरी म्यूजिकल कार्निवल में 150 प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों से बांधा समां
पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा— “मध्यप्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता दिखाकर सहयोग किया है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार अभी भी राजस्व प्रक्रिया में उलझी हुई है। पीड़ितों को तत्काल मदद चाहिए और इसके लिए विशेष पैकेज की घोषणा होनी चाहिए।”









