News

“जय परशुराम” के जयकारों से गूंजा बिलासपुर, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

शहर में सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शीतला माता मंदिर, दयालबंध से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए देवकीनंदन चौक पर संपन्न हुई।

BILASPUR NEWS.शहर में सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शीतला माता मंदिर, दयालबंध से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए देवकीनंदन चौक पर संपन्न हुई।

शोभा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। “जय परशुराम” के जयकारों से शहर गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। खास बात यह रही कि समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और अपनी सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाया।

इस अवसर पर पूज्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। समाज की अध्यक्ष ऋचा पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वहीं, पीआरओ वर्षा तिवारी ने भगवान परशुराम को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की स्थापना तथा ज्ञान और शौर्य के प्रतीक के रूप में स्मरण किया।

कार्यक्रम में गायत्री शुक्ला, श्रुति पांडेय, वंदना मिश्रा, नेहा शुक्ला एवं अंशुल पांडेय सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india