छत्तीसगढ़

Murder News: कांग्रेस नेता के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, बड़े बेटे की हत्या, छोटा भाई गंभीर रूप से घायल

मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप, जो सीमेंट-रेत व्यवसाय से जुड़े हैं, ने आशंका जताई है कि हमला कारोबार में रंजिश के चलते किया गया। उन्होंने बताया कि आयुष हाल ही में रेत के काम में सक्रिय हुआ था और परिवार ने नया हाइवा और जेसीबी भी खरीदी थी। परिजनों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भी कुछ युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने घर पहुंचे थे।

JANJGIR CHAMPA NEWS. जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में गुरुवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में उनके बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा आशुतोष (16) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और सबसे पहले माता-पिता को एक कमरे में बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद वे उस कमरे में पहुंचे जहां बच्चे सो रहे थे और आयुष व आशुतोष को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से एक आईफोन और करीब 50-60 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
रेत कारोबार की रंजिश बनी वजह?
मृतक के पिता सम्मेलाल कश्यप, जो सीमेंट-रेत व्यवसाय से जुड़े हैं, ने आशंका जताई है कि हमला कारोबार में रंजिश के चलते किया गया। उन्होंने बताया कि आयुष हाल ही में रेत के काम में सक्रिय हुआ था और परिवार ने नया हाइवा और जेसीबी भी खरीदी थी। परिजनों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले भी कुछ युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने घर पहुंचे थे।
पुलिस की सख्ती, नाकेबंदी जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि आरोपी बाइक से आए थे और जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई है। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश जारी है।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india