Crime News: सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिल्मी स्टाइल में धरदबोचा कच्ची शराब बनाने वाले 8 आरोपियों को

CRIME NEWS SEEPAT. अक्सर फिल्मों ही देखने को मिलता है कि पुलिस किसी बड़े अपराधी या फिर किसी गैंग को योजना बनाकर पकड़ने के लिए जाती है। लेकिन सीपत पुलिस ने भी इस बार फिल्मी स्टाइल में कच्ची शराब के जखीरा को जब्त कर कार्रवाई की है। वहीं इस कार्रवाई में 8 आरोपियों को धर दबोचा है।
बता दें, मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। जहां पर ग्राम धौराकोना उडांगी जंगल नदी किनारे कच्ची शराब के अवैध कारोबार का पता पुलिस को चला। पुलिस ने टीम बनाकर मजदूर बनकर फिल्म पुष्पा-2 की तरह ही शराब बनाने वाली जगह पर पहुंचे। इसके बाद पूरी टीम ने बड़े ही होशियारी से सभी आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के पास 1575 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जिसकी कीमत 472500 रुपये मानी जा रही है। इन आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के धारा 34(2), 34(1)(च) के तहत कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अवैध कच्ची महुआ शराब को जांजगीर, कोरबा सहित बिलासपुर जिले में खपा रहे थे। कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि षिव सिंह बक्साल, कमल फूल साहू, सहेत्तर कुर्रे, भारत सिंह मरकाम, प्र0आर0 जयपाल सिंह बंजारे, कौशल प्रसाद वस्त्रकार, सुबंध साय सिदार, आरक्षक प्रकाश जगत, सुभाष मरावी, राजेंद्र साहू, अकाश मिश्रा, दुर्गेश यादव, मुरित राम बघेल, रामचंद उईके, ज्ञानेष्वर यादव, दीपक साहू, म0आर0 क्रांति मरकाम, ज्योति जगत, का सराहनीय योगदान है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शिवकुमार धनवार पिता दीपक धनवार उम्र 20 साल निवासी धौराकोना ढेलापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0, साधराम यादव पिता परदेषी राम यादव उम्र 19 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0, कोंदा कुमार धनवार पिता सुंदर लाल धनवार उम्र 35 साल निवासी झांझ धनुवार पारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ0ग0, धनीराम धनुहार पिता बहोरिक राम धनवार उम्र 35 साल निवासी धौराकोना नवाडीह थाना सीपत जिला बिलासपुर, संजू धनवार पिता मंगल सिंह धनवार उम्र 20 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर, अंजोर कुमार धनवार पिता मत्थू रमा धनवार उम्र 19 साल निवासी झांझ मोहल्ला धनवार पारा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा, राम लल्ला यादव पिता अकबर यादव उम्र 19 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0, अवध राम यादव पिता परदेषी राम यादव उम्र 22 साल निवासी धौराकोना थाना सीपत
जिला बिलासपुर छ0ग0।











