भारत

Breaking News: मणिपुर की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री बीएन सिंह ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

BREAKING NEWS. एक दिन पूर्व जहां बीजेपी को दिल्ली की सत्ता मिली है। वहीं मणिपुर से बुरी खबर सामने आ रही है। यहां पर भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री बीएन सिंह है। इन्होंने इस्तीफा दे दिया है। बीएन सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। लेकिन अभी फिलहाल मुख्यमंत्री के पद पर नई सरकार के बनने तक बने रहेंगे।

ये भी पढ़ेंःNaxalite Encounter News:बीजापुर में पुलिस मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए, 2 पुलिस जवान भी शहीद

बता दें, राजनीति में किसी भी बात का अंदाजा लगाया नहीं जा सकता है। कब क्या हो जाए इस बात को भी नहीं कहा जा सकता है। चाहे कितने भी बड़े राजनीति के विशेषज्ञ ही क्यों न हो। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीएन सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने से पूर्व वे गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेंःDelhi Election Result: कौन है अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, जानें विस्तार से

राज्य में मई 2023 से जातीय हिंसा के चलते 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे और हजारों लोगों को विस्थापित किया गया था। इसके अलावा नवंबर में मणिपुर के जिरीबाम में तीन महिलाओं और उनके तीन बच्चों की हत्या के बाद भी बवाल हुआ था। राज्य में इस तरह से लगातार चल रही हिंसा के चलते वे दबाव में थे। विपक्ष उन्हें पद से हटाने की मांग भी करता रहा है।

ये भी पढ़ेंःPolitical News Raipur: डिप्टी CM अरुण ने कसा तंज, कहा छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को मिली सजा

इतना हीं नहीं एनडीए की सहयोगी एनपीपी ने भी मणिपुर सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और नेतृत्व परिवर्तन करने की मांग की थी। इसी वजह से माना जा रहा है कि उन्होंने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया होगा। रविवार की शाम को राज्यपाल को इस्तीफा भी सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *