Crime News: जलन की भावना ने की दुश्मनी की शुरुआत, नई बाइक पर थूका तो कर दी हत्या
मामला रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मुरा गांव निवासी मनोज साहू उम्र 20 वर्ष और रंजीत साहू उम्र 48 वर्ष दोनों पड़ोसी थे। दोनों ही जेसीबी ड्राइवर है। बुधवार की सुबह लगभग सात बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ

CRIME NEWS RAIPUR. आज के समय में किसी को कुछ कहना और कुछ करना कब महंगा पड़ जाए कहा नहीं जा सकता है। तिल्दा में नई बाइक पर थूका तो पड़ोसी की हंसिए से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी व मृतक दोनों ही पड़ोसी है और दोनों ही जेसीबी ड्राइवर है। आरोपी का कहना है कि पड़ोसी उसकी तरक्की से जलता था। उसने जब बाइक खरीदी तो वह उस पर थूक रहा था। इसी वजह से गुस्से में आकर आरोपी ने हसिए से गला काट दिया।
ये भी पढ़ेंःपुलिस कप्तान रजनेश सिंह का कद हुआ बड़ा, बने SSP
बता दें, मामला रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मुरा गांव निवासी मनोज साहू उम्र 20 वर्ष और रंजीत साहू उम्र 48 वर्ष दोनों पड़ोसी थे। दोनों ही जेसीबी ड्राइवर है। बुधवार की सुबह लगभग सात बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बहसबाजी शुरू हुई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी मनोज अपने घर से हसिया लेकर आया और रंजीत का गले पर हमला कर दिया।
इस हमले से रंजीत का गला कट गया। इसके बाद आरोपी ने रंजीत के कंधे पर भी वार किया। इससे रंजीत के शरीर से बहुत ज्यादा खून बहने लगा। हमला करने के बाद आरोपी युवक डर के मारे अपने घर के अंदर चला गया। वहां मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने कहा मृतक जलता था उससे
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि मृतक रंजीत आरोपी के साथ काम करता था। उसे रंजीत से ज्यादा सैलरी मिलती थी। इतना ही नहीं उसने होली में नई बाइक खरीदी थी तो रंजीत ने बाइक पर थूक दिया था। उस बात को आरोपी नहीं भूला था। दोनों के बीच विवाद हुआ तो गुस्से में मार दिया।