छत्तीसगढ़

Crime News: क्रेडिट कार्ड ऑफर के झांसे में आई युवती, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 1 लाख से अधिक रुपये

सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुँचा जा सके

BILASPUR NEWS. शहर में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ एक युवती को क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1 लाख 5 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रेडिट कार्ड लिमिट सेट करने के नाम पर लिया OTP

मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेली नाका निवासी प्रियंका मिश्रा (26 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 17 मार्च 2026 को उनके पास एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को HDFC बैंक का अधिकारी ‘राकेश मित्तल’ बताया। आरोपी ने युवती को क्रेडिट कार्ड ऑफर का लालच दिया और भरोसा जीतकर उनके मोबाइल पर PAYZAPP ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद लिमिट सेट करने के बहाने पीड़िता से चालाकी से OTP प्राप्त कर लिया।

दो किश्तों में पार की रकम

जैसे ही पीड़िता ने OTP साझा किया, ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड का एक्सेस हासिल कर लिया। 16 और 17 मार्च के बीच दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,05,009 रुपये पार कर दिए गए। ठगी का अहसास युवती को तब हुआ जब उनके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 318(4) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुँचा जा सके

सावधानी बरतने की अपील

साइबर एक्सपर्ट्स और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा न करें। बैंक कभी भी फोन पर OTP या ऐप डाउनलोड करने की मांग नहीं करता। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india