Disney Land Fun Fair: डिज्नी लैंड फन फेयर में बच्चों से लेकर बड़े सभी ले रहे आनंद, जलपरी की दुनिया लुभा रही लोगों को
डिज्नी लैंड फन फेयर का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया गया है। यहां पर खेल खिलौने के साथ ही हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजक झूले व खाने-पीने की चीजे उपलब्ध है।

DISNEY LAND FUN FAIR BILASPUR. डिज्नी लैंड फन फेयर का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया गया है। यहां पर खेल खिलौने के साथ ही हर उम्र के लोगों के लिए मनोरंजक झूले व खाने-पीने की चीजे उपलब्ध है। जलपरी की दुनिया का आनंद हर उम्र के लोग ले रहे हैं।
बता दें, डिज्नी लैंड फन फेयर गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। आयोजक सलीम भाई ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चे ज्यादा समय मोबाइल पर ही खेलकर बिता देते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर असर पड़ता है। इसलिए खेल व खिलौने बच्चों के लिए आवश्यक है। डिज्नी लैंड के माध्यम से बच्चों को अच्छा व बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है।
जलपरी की दुनिया है खास
मेले में वैसे तो हर तरह की चीजे हैं लेकिन मेले में सबसे लुभावना जलपरी की दुनिया है। जो लोगों को काफी आकर्षित भी कर रहा है। बच्चे व बड़े सभी इसका आनंद ले रहे हैं।
कई तहर के है झूले
मेला हो और झूला न हो ऐसा हो सकता है क्या। डिज्नी लैंड में भी खास तरह के झूले है। इसमें हवाई झूला, ब्रेक डांस, एरोप्लेन, कार सहित कई तरह के झूले है। इसके अलावा मौत का कुंआ भी काफी खास और रोमांच से भरा हुआ है।