छत्तीसगढ़

Crime News: भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से रायपुर में बवाल: क्रिश्चियन फोरम नेता अरुण पन्नालाल गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक रिमांड

सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल नामक व्यक्ति की ओर से भगवान शिव को लेकर कथित विवादित पोस्ट साझा की गई थी। इसके बाद अरुण पन्नालाल की ओर से भी उस पोस्ट पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है।

RAIPUR NEWS.भगवान शिव और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राजधानी रायपुर में विवाद गहरा गया है। मामले में पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित घर के बाहर हिंदू संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल नामक व्यक्ति की ओर से भगवान शिव को लेकर कथित विवादित पोस्ट साझा की गई थी। इसके बाद अरुण पन्नालाल की ओर से भी उस पोस्ट पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों ने पुलिस से शिकायत कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: Crime News: सोना चमकाने और लोन बढ़ाने का झांसा, खातों से उड़ाए 90 लाख! महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के घर के बाहर जुटे कार्यकर्ता
मामले के विरोध में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता अरुण पन्नालाल के आवास के बाहर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कथित टिप्पणियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया।
अमित चिमनानी बोले- आस्था से खिलवाड़ स्वीकार नहीं
भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। ऐसे समय में भगवान शिव, शिवलिंग और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने भी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सैनी ने अरुण पन्नालाल पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए और संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें: मकान-जमीन के विवाद में नाना की बेरहमी से हत्या, टांगी-फावड़े से हमला करने वाले दो नातियों को उम्रकैद

पुलिस कार्रवाई के बाद मामला शांत कराने की कोशिश
आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायिक रिमांड के बाद पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली किसी भी सामग्री के संबंध में शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india