छत्तीसगढ़

Crime News: पैसा लगाओ, लाखों कमाओ… Facebook की दोस्ती ने अधिवक्ता को लगाया ₹47.60 लाख का चूना

पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक अदिति मल्होत्रा और प्रिया शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BILASPUR NEWS. सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर करोड़ों रुपये के मुनाफे का सपना दिखाने वाले साइबर ठगों ने इस बार शहर के एक अधिवक्ता को अपना शिकार बनाया है। सरकंडा थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता से ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर 47.60 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक अदिति मल्होत्रा और प्रिया शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: नेहरू पार्क में खौफनाक वारदात: युवती के गले में घोंपा चाकू, इलाज के दौरान मौत, CCTV से पकड़ा गया संदेही जानिए पूरा मामला !

फेसबुक के जरिए हुई थी पहचान
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 10 जून 2026 को फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान दो महिलाओं से हुई। आरोपियों ने खुद को ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताकर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। झांसे में लेने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को अलग-अलग वेबसाइटों पर अकाउंट बनवाए और निवेश शुरू कराया।
विभिन्न खातों में जमा कराए 47.60 लाख रुपये
शिकायत के अनुसार, 14 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच ठगों के कहने पर पीड़ित ने RTGS, NEFT, IMPS और UPI के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 47,60,125.80 रुपये जमा कर दिए। जब उन्होंने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने कभी प्रोसेसिंग फीस, कभी कन्वर्जन फीस, तो कभी गारंटी मनी के नाम पर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया। अतिरिक्त राशि देने से इनकार करने पर उनका ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया और जमा राशि वापस नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: होटल के कमरे में मिली 23 साल के युवक की लाश, मोबाइल स्क्रीन पर लिखा था- ‘गॉड मुझे बुला रहे हैं’

एक अन्य व्यक्ति से भी 3 लाख की ठगी
पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (NCPCR) पर भी शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस को बैंक ट्रांजैक्शन, बैंक स्टेटमेंट, वॉट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक चैट और वेबसाइटों के स्क्रीनशॉट सहित कई डिजिटल साक्ष्य सौंपे हैं। शिकायत में यह भी सामने आया है कि इन्हीं आरोपियों ने सरकंडा निवासी एक अन्य व्यक्ति से भी इसी तरह 3 लाख रुपये की ठगी की है। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, सोशल मीडिया प्रोफाइल और वेबसाइटों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india