News

नेहरू पार्क में खौफनाक वारदात: युवती के गले में घोंपा चाकू, इलाज के दौरान मौत, CCTV से पकड़ा गया संदेही जानिए पूरा मामला !

जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क में रविवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात से शहर में हड़कंप मच गया। पार्क में टहलने पहुंची 19 वर्षीय युवती पर बाइक सवार युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती के गले में गंभीर चोट आई।

SURJPUR NEWS. जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क में रविवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात से शहर में हड़कंप मच गया। पार्क में टहलने पहुंची 19 वर्षीय युवती पर बाइक सवार युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती के गले में गंभीर चोट आई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में युवती को पहले जिला अस्पताल और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब रात 10:30 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर एक संदेही को हिरासत में लिया है।

एडवोकेट के घर घरेलू सहायिका का करती थी काम

मृतका की पहचान लटोरी निवासी राधिका राजवाड़े (19) के रूप में हुई है। वह सूरजपुर में एक एडवोकेट के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और वहीं रह रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 8 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकली और टहलते हुए नेहरू पार्क पहुंची थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया।

खून से लथपथ हालत में पार्क में दौड़ी

हमले के बाद राधिका खून से लथपथ हालत में जान बचाने के लिए पार्क में दौड़ी, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ी। घटना से पार्क में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

बोल नहीं पा रही थी, इशारों से मांगा कागज-पेन

गले में गंभीर चोट के कारण राधिका बोल नहीं पा रही थी। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस और आसपास मौजूद लोगों से इशारों में कागज और पेन मांगा और घटना के संबंध में कुछ बताने का प्रयास किया। हालांकि, उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और रात करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CCTV ने खोला वारदात का सुराग

घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने नेहरू पार्क और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार युवक की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मिले इनपुट के आधार पर संदेही की पहचान की और देर रात उसे हिरासत में ले लिया।

प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच

पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस हत्या के हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india