News

होटल के कमरे में मिली 23 साल के युवक की लाश, मोबाइल स्क्रीन पर लिखा था- ‘गॉड मुझे बुला रहे हैं’

तोरवा थाना क्षेत्र के जगमल चौक स्थित होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कमरा नंबर 205 में 23 वर्षीय युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतक की पहचान सरकंडा स्थित कुर्मी भवन के पास रहने वाले शिव शंकर शर्मा के रूप में हुई है।

BILASPUR NEWS. तोरवा थाना क्षेत्र के जगमल चौक स्थित होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कमरा नंबर 205 में 23 वर्षीय युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतक की पहचान सरकंडा स्थित कुर्मी भवन के पास रहने वाले शिव शंकर शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से युवक का मोबाइल मिला, जिसकी स्क्रीन पर उसकी तस्वीर के साथ एक डिजिटल नोट लिखा था- ‘गॉड मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं जा रहा हूं।’ घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह से नहीं खुला कमरा, दोपहर में पुलिस ने तोड़ा दरवाजा

जानकारी के मुताबिक शिव शंकर शनिवार को होटल में ठहरा था। रात में उसने कमरे में ही खाना मंगवाया था। रविवार सुबह होटल के कर्मचारी सफाई के लिए कमरे में पहुंचे, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन को संदेह हुआ और इसकी सूचना तोरवा पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवक फंदे से लटका मिला।

मोबाइल पर छोड़ा था डिजिटल नोट

पुलिस को युवक के मोबाइल की स्क्रीन पर उसकी फोटो के साथ एक नोट मिला। इसमें उसने लिखा था कि ‘गॉड मुझे बुला रहे हैं, इसलिए मैं जा रहा हूं।’ इसके साथ ही युवक ने कथित तौर पर पुलिस से यह भी अपील की थी कि उसके परिवार के लोगों को परेशान न किया जाए और घटना के संबंध में उनसे ज्यादा पूछताछ न की जाए।

मोबाइल की गैलरी भी खाली, चुनरी को लेकर जांच

पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसकी गैलरी में कोई अन्य फोटो या वीडियो नहीं मिला। वहीं, फंदे के लिए इस्तेमाल की गई चुनरी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है कि वह युवक अपने साथ लेकर आया था या होटल के कमरे में किसी अन्य माध्यम से पहुंची।

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग सहित अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india